Tuesday, February 8, 2022

Angoor ke fayede अंगूर खाने के फायदे

अंगूर खाने के फायदे

अंगूर में पर्याप्त मात्रा में कैलोरी, फाइबर और विटामिन सी और ई पाए जाते हैं।अंगूर के लाजवाब स्वाद से तो हम सभी परिचित हैं लेकिन कम ही लोगों को पता होता है कि ये सेहत का खजाना भी हैं।

Angoor ke fayede अंगूर खाने के फायदे
अंगूर 

अंगूर एक ऐसा फल है जिसे आप पूरी फल खा सकते हैं। इनसे न तो छिलका उतारने का और और न ही बीज निकालने का झंझट  हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से इसके कई फायदे हैं। आमतौर पर अंगूर दो तरह के होते हैं, हल्के हरे रंग के और काले रंग के। ल‍ेकिन आकार के आधार पर भी आप इन्हें विभाजित कर सकते हैं अंगूर को एक विशेष प्रक्रिया के तहत सुखाकर किशमिश का रूप भी दिया जाता है।


अंगूर में पर्याप्त मात्रा में कैलोरी, फाइबर और विटामिन सी, ई पाया जाता है. अंगूर के लाजवाब स्वाद से तो हम सभी परिचित हैं लेकिन कम ही लोगों को पता होता है कि ये सेहत का खजाना भी है। आइए हम जानते हैं कि इससे हमें सेहत के लिए कितने फायदेमंद है ………..


1.इन बीमारियों में फायदेमंद

 अंगूर में ग्लूकोज, मैग्नीशियम और साइट्रिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। कई बीमारियों में राहत के लिए अंगूर का सेवन करना फायदेमंद होता है. टीबी, कैंसर और ब्लड-इंफेक्शन जैसी बीमारियों में ये मुख्य रूप से फायदेमंद होता है।


2. मधुमेह में फायदेमंद

मधुमेह से पीड़ित लोगों के लिए भी अंगूर बेहद फायदेमंद है। ये ब्लड में शुगर के लेवल को कम करने का काम करता है। इसके अलावा ये आयरन का भी एक बेहतरीन माध्यम है।


3. माइग्रेन में फायदेमंद

माइग्रेन के दर्द से जूझ रहे लोगों के लिए अंगूर का रस पीना बहुत फायदेमंद होता है। कुछ समय तक अंगूर के रस का नियमित सेवन करने से इस समस्या से निजात पाई जा सकती है।


4. ब्रेस्ट कैंसर के रोकथाम में फायदेमंद

 हाल में हुए एक शोध के अनुसार, ब्रेस्ट कैंसर की रोकथाम में अंगूर का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा दिल से जुड़ी बीमारियों के लिए भी ये विशेष रूप से फायदेमंद है।


5. कब्ज को दूर करने मेंफायदेमंद

अगर आपको भूख नहीं लगती है और इस वजह से ही आपका वजन नहीं बढ़ पा रहा है तो भी आप अंगूर के रस का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से कब्ज की समस्या तो दूर होती ही है, साथ ही भूख भी लगने लग जाती है।


6. एनीमिया के रोकथाम में फायदेमंद

खून की कमी को दूर करने के लिए एक गिलास अंगूर के जूस में 2 चम्मच शहद मिलकार पीने से खून की कमी दूर हो जाती है। यह हीमोग्लोबिन को भी बढ़ाता है।

अस्वीकरण (Disclaimer)
इस जानकारी की सटीकता, प्रासंगिकता और वास्तविकता को सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया गया है। हालांकि, यह https://healthiswealthsalogan.blogspot.com/ की नैतिक जिम्मेदारी नहीं है। आप किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने डॉक्टर से आवश्यक सलाह लेने का विनम्र अनुरोध करते हैं। हमारा उद्देश्य केवल आपको जानकारी प्रदान करना मात्र है।

Sunday, August 8, 2021

Khira ke fayde रत्नों में हीरा और सब्जियों में खीरा, पढ़ें 10 गुण और खीरा खाने के बाद क्‍यों नहीं पीना चाहिए पानी, जानें

Khira ke fayde रत्नों में हीरा और सब्जियों में खीरा, पढ़ें 10 गुण और खीरा खाने के बाद क्‍यों नहीं पीना चाहिए पानी, जानें

Khira ke fayde रत्नों में हीरा और सब्जियों में खीरा, पढ़ें 10 गुण और खीरा खाने के बाद क्‍यों नहीं पीना चाहिए पानी, जानें
 खीरा




कहते हैं रत्नों में हीरा और सब्जियों में खीरा। जी हां, खीरा के खास गुण जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। आपको बता दें कि विदेशों में तो खीरा को सुपर फूड की उपाधि मिली है। शरीर की भीतरी शुद्धि हो या बाहरी ठंडक, खीरा हर तरह से लाजवाब होता है। आइए  जानें 10 ऐसे गुण जिन्हें पढ़कर आप भी खीरा के इस्तेमाल करने को बाध्य हो जाएंगे- 
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सभी लोग खाने के साथ सलाद का सेवन करना पसंद करते हैं। सलाद में खीरा खाना सभी  पसंद करते है। इसमें पानी की प्रचुर मात्रा होती है, साथ ही कई पोषक तत्व भी होते हैं जो शरीर के लिए महत्वपूर्ण माने जाते है। खीरे में विटामिन सी, विटामिन के, कॉपर, मैग्नीशियम, पोटेशियम, मैंगनीज आदि पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो स्वस्थ रहने के लिए बहुत लाभदायक होता है

1.आंखों को शीतलता प्रदान करना
खीरा का सबसे पहला गुण है आंखों को शीतलता प्रदान करना। यही वजह है कि ब्यूटी पार्लर में यह अनिवार्य रूप से रखा जाने लगा है। फ्रीज में रखी इसके रस की क्यूब्स को आंखों पर रखने से आंखों की थकान मिटती है। इससे काले धब्बों से भी छुटकारा मिलता है। खीरे को स्लाइस की तरह काटकर आंखों की पलक के ऊपर रखने से आंखों को ठंडक मिलती है। खीरा की तासीर जलन कम करने वाली होती है। 

 2. खीरा प्यास बुझाता है 
खीरा पानी की कमी को पूरा करता है। खीरे में 80 प्रतिशत पानी होता है। खीरा खाने के बाद शरीर को पर्याप्त मात्रा में पानी मिल जाता है।
 
3. खीरा खाने से दिल की जलन कम होती है 
खीरा खाने से दिल की जलन कम हो जाती है। इसके अलावा धूप से झुलसी त्वचा (सनबर्न) पर खीरा लगाने से शीतलता मिलती है। 

4. शरीर के ज़हरीली तत्व को बाहर निकालने में मदद करता है
खीरा खाने से शरीर के ज़हरीली तत्व बाहर निकलते हैं। यह आंतों की बड़ी अच्छी तरह से सफाई करता है। 

5. खीरा विटामिन पूरा करता है 
हमें प्रतिदिन कुछ विटामिन्स लेना बहुत जरूरी होता है। जैसे विटामिन ए, बी और सी हमें नियमित लेना चाहिए। खीरा अकेला हमें प्रतिदिन के विटामिन्स को पूरा करता है। खीरे के छिलके में विटामिन सी होता है। इसे खाना भी लाभदायक होता है। 

6. त्वचा के लिए फ़ायदेमंद 
साफ-सुथरी, चिकनी और चमकदार त्वचा चाहिए तो आप खीरे से अवश्य दोस्ती करनी चाहिए। खीरा में पौटेशियम, मैगनीशियम और सिलीकॉन अत्यधिक मात्रा में होता है। यह खनिज त्वचा के लिए बहुत जरूरी हैं। 

7.  खीरा वजन भी कम करता है
जो लोग अपना वजन घटाना चाहते हैं वे सूप और सलाद में खीरा का सेवन करें। क्योंकि खीरा में जल की मात्रा ज्यादा होती है जबकि कैलोरी नहीं। इसलिए यह जल्दी पेट को तृप्त करती है। 

8 . खीरा कब्ज़ में फ़ायदेमंद
खीरा में फाइबर होते हैं जो खाना को अच्छी तरह से पचाने में मददगार होते हैं। आप कब्ज से परेशान हैं तो रोजाना खीरा खाएं। यह कब्ज के लिए कारगर दवाई है।

9 . कैंसर से बचाव
खीरा का यह गुण आपको चौंका देगा। जी हां, कैंसर से लड़ता है। खीरा खाने से कैंसर होने की आशंका कम होती है। खीरे में इकोइसोलएरीक्रिस्नोल, लैरीक्रिस्नोल और पाइनोरिस्नोल तत्व होते हैं। यह तत्व सभी तरह के कैंसर के रोकथाम में सक्षम हैं।  

10. बालों और नाखुन के लिए फ़ायदेमंद 
खीरा में मौजूद तत्व सीलिशिया बालों और नाखूनों में चमक लाता है और इन्हें मजबूत बनता है। सल्फर और सीलिशिया के कारण बाल तेजी से बढ़ते 

 खीरा खाने के बाद क्‍यों नहीं पीना चाहिए पानी, जानें
खीरे में पानी और अन्य पोषक तत्व उचित मात्रा में मौजूद होते हैं। लेकिन इसे खाने के बाद पानी पीने से आप इसके आवश्‍यक पोषक तत्‍वों से वंचित रह सकते हैं।
इसके अलावा इससे पाचन और अवशोषण की प्राकृतिक प्रक्रिया को भी नुकसान पहुँचता है। आइए जानते हैं खीरा खाने के बाद पानी पीने से सेहत को और क्या नुकसान होता है …..
खीरा खाने के बाद पानी क्यों नहीं पीना चाहिए
खीरा में 95 फीसदी पानी होता है, खीरा विटामिन सी, विटामिन के, कॉपर, मैग्नीशियम, पोटेशियम, मैंगनीज़ और सबसे महत्वपूर्ण सिलिका जैसे आवश्यक पोषक तत्वों से भरा हुआ होता है, जो त्वचा और बालों के लिए बहुत फ़ायदेमंद माना जाता है। ऐसे में इसे खाने के बाद पानी पीने से आप इन आवश्‍यक पोषक तत्‍वों से वंचित रह सकते हैं। पोषक तत्वों के बेहतर अवशोषण के लिए कच्ची सब्‍जियां और फल खाने के बाद पानी पीने से बचने की सलाह दी जाती है। न सिर्फ खीरा बल्कि विशेषज्ञ तो पानी से समृद्ध फल और सब्जियों जैसे तरबूज, अनानस और स्ट्रॉबेरी के खाने के बाद पानी न पीने की सलाह देते हैं।
सेहत के लिए हानिकारक खीरा खाने के बाद पानी पीना
खीरे में 95 प्रतिशत पानी और अन्य पोषक तत्व होते हैं। इसे खाने के बाद पानी पीने से आप इन आवश्‍यक पोषक तत्‍वों से वंचित रह सकते है। इसके अलावा खीरा खाने के बाद पानी पीने से जी आई गतिशीलता बढ़ जाती है, जिससे पाचन और अवशोषण की प्राकृतिक प्रक्रिया को नुकसान पहुँचता है।
पाचन संबंधी समस्याएं होना
दरअसल भोजन को डाइजेस्ट करने के लिए  पीएच लेवल की आवश्यकता होती है। लेकिन खीरा खाने के साथ या इसके बाद पानी पीने से पीएच लेवल कमजोर हो जाता है और खाद्य पदार्थों को पचाने के लिए आवश्यक एसिड प्रभावी ढंग से काम नहीं कर पाता है, जिससे पाचन संबंधी समस्याएं होने लगती है।
डायरियाँ और लूज मोशन की समस्या
खीरा खाने से कब्ज की समस्या नहीं होती है। लेकिन खीरा खाने के बाद अगर आप पानी पीते हैं तो इससे डायरियाँ और लूज़ मोशन की शिकायत हो सकती है। इसलिए खीरा खाने और पानी पीने के बीच कम से कम 20 मिनट का अंतराल रखें।
अस्वीकरण (Disclaimer)
इस जानकारी की सटीकता, प्रासंगिकता और वास्तविकता को सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया गया है। हालांकि, यह https://healthiswealthsalogan.blogspot.com/ की नैतिक जिम्मेदारी नहीं है। आप किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने डॉक्टर से आवश्यक सलाह लेने का विनम्र अनुरोध करते हैं। हमारा उद्देश्य केवल आपको जानकारी प्रदान करना मात्र है।

Saturday, April 11, 2020

Jhanvi kapoor की ये हैं 10 अनसुनी कहानियां, धड़क से पहले नकारीं इन सुपरस्टार की फिल्म|Jhanvi kapoor


Jhanvi kapoor की ये हैं 10 अनसुनी कहानियां, धड़क से पहले नकारीं इन सुपरस्टार की फिल्म

Jhanvi kapoor की ये हैं 10 अनसुनी कहानियां, धड़क से पहले नकारीं इन सुपरस्टार की फिल्म,Jhanvi kapoor
जान्हवी कपूर
.



,...

श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर आज इंडस्ट्री में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने साल 2018 में फिल्म धड़क से फिल्म जगत में कदम रखा था। डेब्यू से पहले से ही वह सिनेमा जगत में अपने कदम बहुत ही फूंक-फूंक कर रख रही हैं। वह आने वाले समय में गुंजन सक्सेना, रूही अफजाना और दोस्ताना 2 जैसी फिल्मों में नजर आएँगी। 6 मार्च 1997 को पैदा हुईं जान्हवी आज 23 साल की हो गई हैं। इस मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी 10 दिलचस्प कहानियां बताने जा रहे हैं।

Jhanvi kapoor


Jhanvi kapoor की ये हैं 10 अनसुनी कहानियां, धड़क से पहले नकारीं इन सुपरस्टार की फिल्म,Jhanvi kapoor
जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर

डेब्यू से पहले मां श्रीदेवी की मृत्यु

जान्हवी कपूर ने फिल्म धड़क से हिंदी फिल्म जगत में कदम रखा था। करण जौहर निर्मित इस फिल्म में ईशान खट्टर उनके अपोजिट नजर आए थे। लेकिन बेटी को सिल्वर स्क्रीन पर अभिनय करते देखने से पहले ही श्रीदेवी ने दुनिया को अलविदा कह दिया। फिल्म रिलीज होने से पहले ही दुबई में श्रीदेवी की मृत्यु हो गई। जान्हवी के लिए यह काफी गहरा सदमा था। श्रीदेवी अपनी बेटी के डेब्यू को लेकर काफी उत्साहित थीं। वह शूटिंग के दौरान जान्हवी का हौसला बढ़ाने भी अक्सर सेट पर पहुंच जाती थीं।

इसे भी पढ़ें:Esha gupta ने एक बार फिर दिखाया अपना बोल्ड अंदाज़, पापा का ये सवाल सुनकर ईशा गुप्ता के उड़ गए थे होश, बोली- उन्हें मुझ पर इस बात का था शक।

महेश बाबू के अपोजिट फिल्म

जान्हवी कपूर को अपने करियर के शुरुआत में ही साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की फिल्म ऑफर हुई थी। यह एक तेलुगू फिल्म थी जिसके निर्देशक ए.आर. मुर्गदास थे। जान्हवी को यह ऑफर धड़क से भी पहले मिला था। लेकिन जान्हवी ने यह फिल्म ठुकरा दी। बताया जाता है कि महेश बाबू और उनके उम्र के अंतर की वजह से वह इस फिल्म के लिए रजामंद नहीं हुईं। वह पहली ही फिल्म में ऐसे किसी कलाकार के साथ काम नहीं करना चाहती थी। वहीं ऐसी भी चर्चा रही कि उस दौरान जान्हवी इंडस्ट्री में अपना सफर शुरू करने के लिए तैयार नहीं थीं इसलिए उन्होंने यह फिल्म स्वीकार ना करते हुए खुद को वक्त दिया।

Jhanvi kapoor की ये हैं 10 अनसुनी कहानियां, धड़क से पहले नकारीं इन सुपरस्टार की फिल्म,Jhanvi kapoor
जान्हवी कपूर 

पहले प्यार का खुलासा

जान्हवी कपूर और अर्जुन कपूर, ने एक दफा करण जौहर के चैट शो में अपने रिलेशनशिप और प्यार को लेकर खुलासा किया था। जहां एक तरफ अर्जुन कपूर ने यह बात स्वीकार की थी कि वह अब सिंगल नहीं हैं तो वहीं जान्हवी कपूर ने शो में अपने पहले प्यार का खुलासा भी किया था जो हिंदी फिल्म जगत का मशहूर कलाकार है। करण ने जान्हवी से राजकुमार राव, विक्की कौशल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आयुष्मान खुराना में से किसी एक का नाम लेने के लिए कहा था जिसकी वह सबसे अधिक इज़्ज़त करती हैं, जान्हवी ने एक की जगह दो नाम लेते हुए विक्की और राजकुमार का नाम लिया। लेकिन फिर उन्होंने राजकुमार के नाम पर मोहर लगाते हुए यह खुलासा किया कि वह उनके पहले प्यार में हैं।

Jhanvi kapoor की ये हैं 10 अनसुनी कहानियां, धड़क से पहले नकारीं इन सुपरस्टार की फिल्म,Jhanvi kapoor
श्रीदेवी बोनी कपूर

मां श्रीदेवी की देखी मात्र पांच फिल्में

शुरुआत से ही जान्हवी की तुलना उनकी मां श्रीदेवी से की जा रही है। श्रीदेवी के चाहने वाले भी जान्हवी के अंदर उनकी मां की छवि देखते हैं। हालांकि जान्हवी ने अदाकारी में उनकी तुलना उनकी मां से किए जाने के बारे में कहा कि उन्होंने कभी भी अपनी मां की अदाकारी का अनुसरण नहीं किया। उन्होंने अपनी मां की सिर्फ पांच फ़िल्मे ही देखी हैं। एक बार उनसे पूछा गया था कि वह किस तरह की स्क्रिप्ट का चुनाव करना चाहेंगी तो उन्होंने कहा था कि वह स्क्रिप्ट की जगह किरदार पर अधिक ध्यान रखेंगी जो निभाते समय उन्हें चुनौती पूर्ण लगे। उन्हें अपनी मां से भी यही सीख मिली थी कि किरदार क्या है इससे अधिक महत्व रखता है कि किरदार को कैसे निभाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:Sunny leone :जब पोर्न स्टार बनी सनी लियोनी तो कुछ ऐसा था उनके पेरेंट्स का प्रतिक्रिया

फिल्म सिंबा हुई थी ऑफर

बहुत कम ही लोगों को पता होगा कि रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म सिंबा जान्हवी कपूर को भी ऑफर हुई थी। दरअसल शुरुआती दौर में इस फिल्म को लेकर कटरीना कैफ से लेकर प्रिया प्रकाश वॉरियर का नाम जुड़ चुका है लेकिन अंत में सारा अली खान की झोली में यह फिल्म आई। हालांकि बताया जाता है कि इस फिल्म के स्क्रिप्ट का नरेशन सारा के साथ ही जान्हवी को भी दिया गया था। इस फिल्म को लेकर जान्हवी कपूर से भी बातचीत चली थी लेकिन जान्हवी उस दौरान रणवीर सिंह जैसे बड़े स्टार के साथ फिल्म करने को लेकर सहज नहीं थीं इस वजह से उन्होंने उस फिल्म से किनारा कर लिया और सारा के हाथ यह फिल्म लग गई।

करीबी दोस्त से जुड़ा नाम

फिल्म जगत में कदम रखने से पहले जान्हवी का नाम उनके करीबी दोस्त अक्षत रंजन से जुड़ चुका है। दोनों अपनी नज़दीकियों के कारण काफी चर्चा में भी रहे थे। दोनों की एक दूसरे को डेट करने की ख़बरें भी सामने आई थीं। डियर जिंदगी की स्क्रीनिंग में भी वह जान्हवी, बोनी कपूर और श्रीदेवी के साथ एक ही गाड़ी में पहुंचे थे। जिसके बाद से ही यह चर्चा तेज हो गई थी कि जान्हवी के परिवार ने दोनों के रिश्ते को रजामंदी दे दी है। इसके साथ ही जान्हवी के जन्मदिन पर अक्षत ने जान्हवी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी जिसपर जान्हवी ने आईएलवाय लिखकर रिप्लाई दिया था।

Jhanvi kapoor की ये हैं 10 अनसुनी कहानियां, धड़क से पहले नकारीं इन सुपरस्टार की फिल्म,Jhanvi kapoor
जाह्नवी कपूर

जान्हवी को अभिनेत्री नहीं बनाना चाहती थीं श्रीदेवी

श्रीदेवी ने एक साक्षात्कार के दौरान यह कहा था कि वह शुरुआत में नहीं चाहती थीं कि जान्हवी अभिनेत्री बनें बल्कि उनका मानना था कि जान्हवी को शादी कर लेनी चाहिए। उन्होंने कहा था कि वह जान्हवी को फिट रहने के लिए कहा करती थी इसकी वजह अभिनेत्री बनना नहीं था बल्कि वह तो सिर्फ चाहती थीं कि जान्हवी हमेशा स्वस्थ रहें। हालांकि जान्हवी का झुकाव अभिनय के प्रति रहा और उनकी रुचि देखकर श्रीदेवी ने भी हामी भर दी।

घूमने की शौकीन हैं जान्हवी

जान्हवी कपूर घूमने की बहुत ही शौकीन हैं। उन्हें देश से लेकर विदेशों की नई जगहों पर जाना काफी पसंद है। अक्सर इंस्टाग्राम पर हम उनकी दुनिया भर में घूमती हुई तस्वीरों को देख सकते हैं। फिल्म जगत में आने से पहले भी वह अपने परिवार के साथ घूमा करती थीं। उस दौरान उनकी कई तस्वीरें मां श्रीदेवी, पिता बोनी कपूर और बहन खुशी कपूर के साथ वायरल हो चुकी हैं। करियर के साथ ही जान्हवी खुद के लिए समय निकालने में बिल्कुल भी कोताही नहीं बरतती हैं और घूमना उसी का एक हिस्सा है।

इसे भी पढ़ें:कैटरीना कैफ के बारे में 12 रोचक जानकारियां

फिटनेस का रखती हैं खास ख्याल

जान्हवी कपूर अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखती हैं। वह जिम जाना कभी नहीं भूलती हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर वह जिम लुक में स्पॉट की जाती हैं। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जाती हैं। बीते दिनों उनके हाथ में चोट लगी हुई थी बावजूद इसके वह जिम जाती हुईं नजर आईं। जान्हवी ने भले ही अभी तक सिर्फ एक ही फिल्म की है लेकिन वह सोशल मीडिया पर किसी भी दूसरी मशहूर अभिनेत्री से पीछे नहीं हैं। फिल्मों के लिहाज से भी उनकी फिटनेस उनके लिए मददगार साबित होती है।

कंट्रोवर्सी से दूर

जान्हवी कपूर का नाम विवादों से दूर ही रहा है। वह मीडिया में किसी भी तरह की बयानबाज़ी करने से बचती हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी तमाम तस्वीरें चर्चा में रहती हैं बावजूद इसके उनकी किसी तस्वीर को लेकर बड़ी तादाद में ट्रोलिंग या फिर किसी तरह का विवाद नहीं देखा गया है। फिल्म जगत के लिहाज से यह काफी दिलचस्प चीज है क्योंकि इस इंडस्ट्री में ना चाहते हुए भी विवाद पीछे-पीछे आ जाता हैं।


Friday, April 3, 2020

Esha gupta ने एक बार फिर दिखाया अपना बोल्ड अंदाज़, पापा का ये सवाल सुनकर ईशा गुप्ता के उड़ गए थे होश, बोली- उन्हें मुझ पर इस बात का था शक|Esha gupta


Esha gupta ने एक बार फिर दिखाया अपना बोल्ड अंदाज़, पापा का ये सवाल सुनकर ईशा गुप्ता के उड़ गए थे होश, बोली- उन्हें मुझ पर इस बात का था शक।


Esha gupta ने एक बार फिर दिखाया अपना बोल्ड अंदाज़, पापा का ये सवाल सुनकर ईशा गुप्ता के उड़ गए थे होश, बोली- उन्हें मुझ पर इस बात का था शक,Esha gupta
ईशा गुप्ता

Esha gupta

कोरोना की वजह से देश को लॉकडाउन कर दिया गया है। सभी लोगों को घर से बाहर निकलने से मना किया गया है। ऐसे में बॉलीवुड सितारे भी घर पर ही परिवार के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इसके साथ ही सेलेब्स अपनी तस्वीरें शेयर कर फैन्स से रूबरू हो रहे हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर ईशा गुप्ता की ग्लैमर तस्वीरें खूब चर्चा में हैं। 

ईशा का कहना है कि वह अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए बहुत मेहनत करती हैं और जब उनके चाहने वाले उनकी तस्वीरों पर उनकी फिटनेस की तारीफ करते हैं तो उनकी मेहनत सफल हो जाती है। हाल ही में ईशा की शादी की गॉशिप भी सुर्खियों में आई थी। जिस पर उन्होंने कहा कि मेरे माता पिता चाहते हैं कि मैं शादी कर लूं लेकिन मेरे पास ऐसा कोई है ही नहीं जिससे मैं अपना जीवन साथी बना लूं। 

ईशा गुप्ता जीवनी

ईशा गुप्ता एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं।  वह वर्ष 2007 में मिस इंडिया इंटरनेशनल का ख़िताब से नवाजा गाई हैं।  

निजी जीवन

ईशा गुप्ता का जन्म 28 नवंबर 1985 को दिल्ली में हुआ था।  उनके पिता एयरफोर्स में थे जो अब सेवानिवृत्त हैं।  उनकी माँ एक ग्रहणी है।  उनकी एक बहन है जिसका नाम नेहा है।  

शिक्षा

ईशा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के सच्होल से ही सम्पन्न की है।  उन्होंने मणि पाल इंस्टीट्यूट ऑफ़ कम्युनिकेशन से स्नातक की मानक डिग्री प्राप्त की है। 

Esha gupta ने एक बार फिर दिखाया अपना बोल्ड अंदाज़, पापा का ये सवाल सुनकर ईशा गुप्ता के उड़ गए थे होश, बोली- उन्हें मुझ पर इस बात का था शक,Esha gupta
भट्ट कैम्प 

करियर 

मिस इंडिया इंटरनेशनल का ख़िताब जीतने के बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपनी किस्मत आज़माई।  उन्होंने हिंदी सिनेमा में भट्ट कैम्प के  फिल्म जन्नत 2 से कदम रखा।  इसके बाद वह फिल्म राज 3 में नजर आई। इस फिल्म में उनके अभिनय की आलोचकों द्वारा काफी प्रशंसा की गयी थी।  महेश भट्ट ने तो उन्हें हिन्दुस्तानी ऐंजिलीना जोली की भी उपाधि दे दी थी।  उसके बाद वह अभय देओल संग फिल्म चक्र्व्यू में नजर आई। उसके बाद 2014 की सबसे बड़ी फ़्लॉप फिल्म हम शक्ल में सैफ अली खान, रितेश देशमुख, और राम कपूर के साथ नजर आई थी। 

इस तस्वीर को ईशा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। फोटो में वह काफी ग्लैमर लग रही हैं। ईशा ब्लैक फुल स्लीव्स फिटेड टॉप पहने हुए हैं और इसके साथ उन्होंने ब्लैक हाई नी बूट्स पहने नजर आईं। वह सोफे पर लेटकर अपने टोन्ड लेग्स फ्लॉन्ट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा,'मैं चाहती थी कि क्वारंटाइन ऐसा दिखे।'इस तस्वीर को आप इंस्टाग्राम पर देख सकते हैं।

ईशा की यह फोटो उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है। फैन्स कमेंट बॉक्स में ईशा की तारीफ कर रहे हैं। कुछ फैंस का कहना है कि फोटो में वह बहुत बोल्ड लग रही हैं तो वहीं कुछ फैंस का कहना कि ईशा बहुत खूबसूरत लग रही हैं। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब ईशा ने अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट ऐसी बोल्ड फोटोज से भरा पड़ा रहा है।

Esha gupta ने एक बार फिर दिखाया अपना बोल्ड अंदाज़, पापा का ये सवाल सुनकर ईशा गुप्ता के उड़ गए थे होश, बोली- उन्हें मुझ पर इस बात का था शक,Esha gupta
ईशा गुप्ता

पापा का ये सवाल सुनकर ईशा गुप्ता के उड़ गए थे होश

ईशा ने कहा, 'मेरा कोई ब्वॉयफ़्रेंड नहीं है इसलिए पिछले दिनों मेरे पापा ने मुझसे एक अजीब सा सवाल किया जिसे सुनकर मैं हैरान हो गई थी। पापा ने मुझे अपने पास बैठाया और कहा कि बेटा इतने सालों में तुम्हारा कोई ब्वॉयफ़्रेंड नहीं बना, तो क्या तुम्हारी कोई गर्लफ़्रेंड है? अगर है तो हमें बता दो।' ईशा ने आगे कहा, 'पापा को शक हो रहा था कि कहीं मैं दूसरों से अलग तो नहीं हूं। उनकी बात सुनकर मुझे हंसी आई और अच्छा भी लगा कि मेरे परिवार के लोग इतने खुले दिमाग के हैं कि वह मुझसे खुलकर बात करते हैं।'

इसे भी पढ़ें:Sunny leone :जब पोर्न स्टार बनी सनी लियोनी तो कुछ ऐसा था उनके पेरेंट्स का प्रतिक्रिया


वैसे शादी और बायफ्रेंड के सवाल पर ईशा का कहना है कि वो कभी भी बॉलीवुड के किसी स्टार के साथ शादी नहीं करेंगी क्योंकि अगर वो किसी स्टार के साथ शादी करती हैं तो दोनों हमेशा फिल्मों और अपने आस-पास के लोगों के बारे में ही बात करेंगे जो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं है। इसलिए वो बॉलीवुड के बाहर किसी को अपना जीवन साथी बनाएगी ताकि उनके बीच कुछ दिलचस्प बातें हो सकें।

Esha gupta ने एक बार फिर दिखाया अपना बोल्ड अंदाज़, पापा का ये सवाल सुनकर ईशा गुप्ता के उड़ गए थे होश, बोली- उन्हें मुझ पर इस बात का था शक,Esha gupta
ईशा गुप्ता

ईशा की प्रोफेशनल लाइफ

ईशा की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वो कुछ दिनों पहले रिलीज हुई फिल्म 'टोटल धमाल' में नजर आई थीं। हालांकि वो स्क्रीन पर कम समय के लिए ही दिखाई दी थीं।

इसे भी पढ़ें:कैटरीना कैफ के बारे में 12 रोचक जानकारियां

इनकी आने वाली फिल्म

अनुपम खेर और ईशा गुप्ता स्टारर फिल्म ‘वन डे’ के टेलर को काफ़ी पसंद किया गया है और अब शुक्रवार को फिल्म रिलीज़ हो रही है। उन्होंने इस में हरियाणा पुलिस ऑफ़िसर का किरदार निभाया है। 

रेपिस्टों के बारे में

उन्होंने एक रिपोर्ट में कहा कि यदि मैं रियल लाइफ में पुलिस ऑफ़िसर होता तो सबसे पहले जितने भी रेप क्रिमिनल्स हैं उन्हें सबसे पहले ऐसी सजा देती कि वो रेप करने लायक ही नहीं रहता क्योंकि रेप करके आप एक महिला को ना सिर्फ़ फिजिकली बल्कि प्रैक्टिकली भी हर्ट करते हैं। आगे उन्होंने कहा अगर मैं पुलिस ऑफिसर होती तो मैं 1 साल में सस्पेंड हो जाती क्योंकि कोई भी किसी लड़की को छेड़ता भी तो मैं तभी के तभी वहीं उस शख्स को सजा दे देती।


Wednesday, April 1, 2020

कोरोना: बच्चों की इम्यूनिटी के लिए डाइट में शामिल करें ये 11 फूड|Baccho ki immunity kaise badhaye

कोरोना: बच्चों की इम्यूनिटी के लिए डाइट में शामिल करें ये 11 फूड

कोरोना: बच्चों की इम्यूनिटी के लिए डाइट में शामिल करें ये 11 फूड,Baccho ki immunity kaise badhaye
बच्चे

Baccho ki immunity kaise badhaye

कोरोना वायरस से बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा खतरा है। यदि आपके बच्चे की इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग नहीं है तो लॉकडाउन के दौरान उसकी डाइट में कुछ हैल्थी फूड्स शामिल करना चाहिए। ऐसा करने से उसके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी और बीमारियाँ उन्हें जल्दी शिकार नहीं बना सकेंगी। आइए जानते हैं कुछ हैल्थी फूड्स के बारे में-

कोरोना: बच्चों की इम्यूनिटी के लिए डाइट में शामिल करें ये 11 फूड,Baccho ki immunity kaise badhaye
लाल शिमला मिर्च

लाल शिमला मिर्च- 

लाल शिमला मिर्च में दोगुना विटामिन सी होता है। इसके अलावा प्रचुर मात्रा में बीटा कैरोटीन भी पाया जाता है।यह इम्यून सिस्टम बढ़ाने के अलावा, इसमें मौजूद विटामिन सी त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। बीटा कैरोटीन आपकी आंखों के लिए भी फ़ायदेमंद होता है।

कोरोना: बच्चों की इम्यूनिटी के लिए डाइट में शामिल करें ये 11 फूड,Baccho ki immunity kaise badhaye
योगर्ट

यॉगर्ट- 

डॉक्टरों का कहना है कि रोजाना यॉगर्ट खाने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है। यॉगर्ट मांसपेशियों के खिंचाव में भी आराम पहुँचाता है। ये बॉडी को काफी तेजी से एनर्जी देने का काम करता है। वर्क आउट के बाद बहुत से लोग इसे रेगुलर डाइट में भी लेते हैं।

कोरोना: बच्चों की इम्यूनिटी के लिए डाइट में शामिल करें ये 11 फूड,Baccho ki immunity kaise badhaye
फलीदार सब्जियां

फलीदार सब्जियों- 

आपको बच्चें की डाइट में फलीदार सब्जियों जैसे राजमा, चने, छोले मटर और कई तरह की दालें भी जरूर शामिल करनी चाहिए। ये चीजें बॉडी में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के साथ-साथ इम्यून सिस्टम को भी दुरुस्त करती हैं।

कोरोना: बच्चों की इम्यूनिटी के लिए डाइट में शामिल करें ये 11 फूड,Baccho ki immunity kaise badhaye
केफिर

केफिर- 

केफिर दुनिया का सबसे फ़ायदेमंद प्रोबायोटिक्स फूड है। यह एक प्रोबायोटिक ड्रिंक है। दही की तुलना में इसमें ज्यादा अच्छे बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो शरीर के इम्यून को स्ट्रॉन्ग बनाने का काम करते हैं। इसलिए इसे बच्चें के फूड में शामिल करना चाहिए।

कोरोना: बच्चों की इम्यूनिटी के लिए डाइट में शामिल करें ये 11 फूड,Baccho ki immunity kaise badhaye
खट्टे फल

खट्टे फल- 

अधिकतर रोगों में डॉक्टर मरीज को  सियर्स फ्रूट्स यानी खट्टे फल खाने की सलाह देते हैं। विटामिन सी इम्यून सिस्टम बढ़ाता है और कोल्ड-कफ से लड़ने के लिए शरीर को मजबूत बनाता है। सियर्स फ्रूट्स में अंगूर, संतरे, कीनू,नींबू शामिल हैं। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आपको इन फलों का नियमित रूप से अपने बच्चों के फूड में शामिल करना चाहिए।

कोरोना: बच्चों की इम्यूनिटी के लिए डाइट में शामिल करें ये 11 फूड,Baccho ki immunity kaise badhaye
बेरीज

बेरीज- 

अंगूर, ब्लू बेरी, क्रैनबेरीज, स्ट्रॉबेरीज, कोको, डार्क चॉकलेट जैसी खाने की चीजें न सिर्फ पैराबैंगनी किरणों और फंगल इंफेक्शन के मामले में असरदार होता हैं, बल्कि ये तमाम तरह के वायरस से भी शरीर की सुरक्षा करते हैं।

इसे भी पढ़ें:जरूर खाएं ये चीजें,कोरोना वायरस, वायरल इंफेक्शन से बचे रहेंगे

मांस- 

हरी सब्जियों के सेवन से आपके बच्चे को कई विटामिन और मिनरल तो मिल जाते हैं, लेकिन उनके शरीर के लिए जरूरी कुछ पोषक तत्व सिर्फ मीट में होते हैं। जैसे प्रोटीन, आयरन और जिंक की कमी को पूरा करने के लिए उनकी डाइट में माँस भी शामिल करना चाहिए।

कोरोना: बच्चों की इम्यूनिटी के लिए डाइट में शामिल करें ये 11 फूड,Baccho ki immunity kaise badhaye
एवोकाडो

एवोकाडो- 

विटामिन-ई से युक्त एवोकाडो आपके बच्चे के शारीरिक विकास और इम्यून के लिए बहुत जरूरी है। आप ब्रेकफास्ट के समय सैंडविच के साथ एवोकाडो उनकी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

कोरोना: बच्चों की इम्यूनिटी के लिए डाइट में शामिल करें ये 11 फूड,Baccho ki immunity kaise badhaye
हल्दी दूध

 हल्दी दूध- 

यह शरीर की इम्‍यूनिटी को बढ़ाता है। हल्दी में कर्क्यूमिन होता है, जो इसे एंटी बैक्‍टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-सेप्टिक गुण प्रदान करता है। हल्दी वाला दूध पीने से हेल्‍थ स्वस्थ रहता है और बीमारियाँ दूर रहती हैं। बिस्तर पर जाने से पहले रोज़ाना बच्चें को हल्दी वाला दूध दे। इससे इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।

कोरोना: बच्चों की इम्यूनिटी के लिए डाइट में शामिल करें ये 11 फूड,Baccho ki immunity kaise badhaye
नारियल का तेल

नारियल का तेल- 

घर में खाना बनाते समय सरसों के तेल या रिफाइंड की जगह नारियल के तेल का इस्तेमाल करना ज्यादा बेहतर होगा। इसमें लॉरिक एसिड और कैप्रीलिक एसिड होता है जो आपके बच्चें कि इम्यूनिटी सिस्टम को बूस्टर कर वायरल से सुरक्षा करता है।

कोरोना: बच्चों की इम्यूनिटी के लिए डाइट में शामिल करें ये 11 फूड,Baccho ki immunity kaise badhaye
बादाम

बादाम- 

जुकाम से बचाव के लिए शरीर में विटामिन ई का होना बहुत जरूरी। विटामिन ई इम्यून सिस्टम को स्वस्थ रखता है। बादाम में विटामिन ई के साथ-साथ हेल्दी फैट भी पाया जाता है। आधा कप बादाम आपके बच्चे कि हर दिन के ज़रूरतमंद विटामिन की मात्रा को पूरा करेगा।

इसे भी पढ़ें:कोरोना वायरस से बचे रहने के लिए इम्यूनिटी को मजबूत करेगी ये ड्रिंक,जानें बनाने की विधि

अस्वीकरण (Disclaimer)

इस जानकारी की सटीकता, प्रासंगिकता और वास्तविकता को सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया गया है। हालांकि, यह https://healthiswealthsalogan.blogspot.com/ की नैतिक जिम्मेदारी नहीं है। आप किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने डॉक्टर से आवश्यक सलाह लेने का विनम्र अनुरोध करते हैं। हमारा उद्देश्य केवल आपको जानकारी प्रदान करना मात्र है।





Angoor ke fayede अंगूर खाने के फायदे

अंगूर खाने के फायदे अंगूर में पर्याप्त मात्रा में कैलोरी, फाइबर और विटामिन सी और ई पाए जाते हैं।अंगूर के लाजवाब स्वाद से तो हम सभी परिचित है...