Showing posts with label Bollywood. Show all posts
Showing posts with label Bollywood. Show all posts

Saturday, April 11, 2020

Jhanvi kapoor की ये हैं 10 अनसुनी कहानियां, धड़क से पहले नकारीं इन सुपरस्टार की फिल्म|Jhanvi kapoor


Jhanvi kapoor की ये हैं 10 अनसुनी कहानियां, धड़क से पहले नकारीं इन सुपरस्टार की फिल्म

Jhanvi kapoor की ये हैं 10 अनसुनी कहानियां, धड़क से पहले नकारीं इन सुपरस्टार की फिल्म,Jhanvi kapoor
जान्हवी कपूर
.



,...

श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर आज इंडस्ट्री में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने साल 2018 में फिल्म धड़क से फिल्म जगत में कदम रखा था। डेब्यू से पहले से ही वह सिनेमा जगत में अपने कदम बहुत ही फूंक-फूंक कर रख रही हैं। वह आने वाले समय में गुंजन सक्सेना, रूही अफजाना और दोस्ताना 2 जैसी फिल्मों में नजर आएँगी। 6 मार्च 1997 को पैदा हुईं जान्हवी आज 23 साल की हो गई हैं। इस मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी 10 दिलचस्प कहानियां बताने जा रहे हैं।

Jhanvi kapoor


Jhanvi kapoor की ये हैं 10 अनसुनी कहानियां, धड़क से पहले नकारीं इन सुपरस्टार की फिल्म,Jhanvi kapoor
जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर

डेब्यू से पहले मां श्रीदेवी की मृत्यु

जान्हवी कपूर ने फिल्म धड़क से हिंदी फिल्म जगत में कदम रखा था। करण जौहर निर्मित इस फिल्म में ईशान खट्टर उनके अपोजिट नजर आए थे। लेकिन बेटी को सिल्वर स्क्रीन पर अभिनय करते देखने से पहले ही श्रीदेवी ने दुनिया को अलविदा कह दिया। फिल्म रिलीज होने से पहले ही दुबई में श्रीदेवी की मृत्यु हो गई। जान्हवी के लिए यह काफी गहरा सदमा था। श्रीदेवी अपनी बेटी के डेब्यू को लेकर काफी उत्साहित थीं। वह शूटिंग के दौरान जान्हवी का हौसला बढ़ाने भी अक्सर सेट पर पहुंच जाती थीं।

इसे भी पढ़ें:Esha gupta ने एक बार फिर दिखाया अपना बोल्ड अंदाज़, पापा का ये सवाल सुनकर ईशा गुप्ता के उड़ गए थे होश, बोली- उन्हें मुझ पर इस बात का था शक।

महेश बाबू के अपोजिट फिल्म

जान्हवी कपूर को अपने करियर के शुरुआत में ही साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की फिल्म ऑफर हुई थी। यह एक तेलुगू फिल्म थी जिसके निर्देशक ए.आर. मुर्गदास थे। जान्हवी को यह ऑफर धड़क से भी पहले मिला था। लेकिन जान्हवी ने यह फिल्म ठुकरा दी। बताया जाता है कि महेश बाबू और उनके उम्र के अंतर की वजह से वह इस फिल्म के लिए रजामंद नहीं हुईं। वह पहली ही फिल्म में ऐसे किसी कलाकार के साथ काम नहीं करना चाहती थी। वहीं ऐसी भी चर्चा रही कि उस दौरान जान्हवी इंडस्ट्री में अपना सफर शुरू करने के लिए तैयार नहीं थीं इसलिए उन्होंने यह फिल्म स्वीकार ना करते हुए खुद को वक्त दिया।

Jhanvi kapoor की ये हैं 10 अनसुनी कहानियां, धड़क से पहले नकारीं इन सुपरस्टार की फिल्म,Jhanvi kapoor
जान्हवी कपूर 

पहले प्यार का खुलासा

जान्हवी कपूर और अर्जुन कपूर, ने एक दफा करण जौहर के चैट शो में अपने रिलेशनशिप और प्यार को लेकर खुलासा किया था। जहां एक तरफ अर्जुन कपूर ने यह बात स्वीकार की थी कि वह अब सिंगल नहीं हैं तो वहीं जान्हवी कपूर ने शो में अपने पहले प्यार का खुलासा भी किया था जो हिंदी फिल्म जगत का मशहूर कलाकार है। करण ने जान्हवी से राजकुमार राव, विक्की कौशल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आयुष्मान खुराना में से किसी एक का नाम लेने के लिए कहा था जिसकी वह सबसे अधिक इज़्ज़त करती हैं, जान्हवी ने एक की जगह दो नाम लेते हुए विक्की और राजकुमार का नाम लिया। लेकिन फिर उन्होंने राजकुमार के नाम पर मोहर लगाते हुए यह खुलासा किया कि वह उनके पहले प्यार में हैं।

Jhanvi kapoor की ये हैं 10 अनसुनी कहानियां, धड़क से पहले नकारीं इन सुपरस्टार की फिल्म,Jhanvi kapoor
श्रीदेवी बोनी कपूर

मां श्रीदेवी की देखी मात्र पांच फिल्में

शुरुआत से ही जान्हवी की तुलना उनकी मां श्रीदेवी से की जा रही है। श्रीदेवी के चाहने वाले भी जान्हवी के अंदर उनकी मां की छवि देखते हैं। हालांकि जान्हवी ने अदाकारी में उनकी तुलना उनकी मां से किए जाने के बारे में कहा कि उन्होंने कभी भी अपनी मां की अदाकारी का अनुसरण नहीं किया। उन्होंने अपनी मां की सिर्फ पांच फ़िल्मे ही देखी हैं। एक बार उनसे पूछा गया था कि वह किस तरह की स्क्रिप्ट का चुनाव करना चाहेंगी तो उन्होंने कहा था कि वह स्क्रिप्ट की जगह किरदार पर अधिक ध्यान रखेंगी जो निभाते समय उन्हें चुनौती पूर्ण लगे। उन्हें अपनी मां से भी यही सीख मिली थी कि किरदार क्या है इससे अधिक महत्व रखता है कि किरदार को कैसे निभाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:Sunny leone :जब पोर्न स्टार बनी सनी लियोनी तो कुछ ऐसा था उनके पेरेंट्स का प्रतिक्रिया

फिल्म सिंबा हुई थी ऑफर

बहुत कम ही लोगों को पता होगा कि रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म सिंबा जान्हवी कपूर को भी ऑफर हुई थी। दरअसल शुरुआती दौर में इस फिल्म को लेकर कटरीना कैफ से लेकर प्रिया प्रकाश वॉरियर का नाम जुड़ चुका है लेकिन अंत में सारा अली खान की झोली में यह फिल्म आई। हालांकि बताया जाता है कि इस फिल्म के स्क्रिप्ट का नरेशन सारा के साथ ही जान्हवी को भी दिया गया था। इस फिल्म को लेकर जान्हवी कपूर से भी बातचीत चली थी लेकिन जान्हवी उस दौरान रणवीर सिंह जैसे बड़े स्टार के साथ फिल्म करने को लेकर सहज नहीं थीं इस वजह से उन्होंने उस फिल्म से किनारा कर लिया और सारा के हाथ यह फिल्म लग गई।

करीबी दोस्त से जुड़ा नाम

फिल्म जगत में कदम रखने से पहले जान्हवी का नाम उनके करीबी दोस्त अक्षत रंजन से जुड़ चुका है। दोनों अपनी नज़दीकियों के कारण काफी चर्चा में भी रहे थे। दोनों की एक दूसरे को डेट करने की ख़बरें भी सामने आई थीं। डियर जिंदगी की स्क्रीनिंग में भी वह जान्हवी, बोनी कपूर और श्रीदेवी के साथ एक ही गाड़ी में पहुंचे थे। जिसके बाद से ही यह चर्चा तेज हो गई थी कि जान्हवी के परिवार ने दोनों के रिश्ते को रजामंदी दे दी है। इसके साथ ही जान्हवी के जन्मदिन पर अक्षत ने जान्हवी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी जिसपर जान्हवी ने आईएलवाय लिखकर रिप्लाई दिया था।

Jhanvi kapoor की ये हैं 10 अनसुनी कहानियां, धड़क से पहले नकारीं इन सुपरस्टार की फिल्म,Jhanvi kapoor
जाह्नवी कपूर

जान्हवी को अभिनेत्री नहीं बनाना चाहती थीं श्रीदेवी

श्रीदेवी ने एक साक्षात्कार के दौरान यह कहा था कि वह शुरुआत में नहीं चाहती थीं कि जान्हवी अभिनेत्री बनें बल्कि उनका मानना था कि जान्हवी को शादी कर लेनी चाहिए। उन्होंने कहा था कि वह जान्हवी को फिट रहने के लिए कहा करती थी इसकी वजह अभिनेत्री बनना नहीं था बल्कि वह तो सिर्फ चाहती थीं कि जान्हवी हमेशा स्वस्थ रहें। हालांकि जान्हवी का झुकाव अभिनय के प्रति रहा और उनकी रुचि देखकर श्रीदेवी ने भी हामी भर दी।

घूमने की शौकीन हैं जान्हवी

जान्हवी कपूर घूमने की बहुत ही शौकीन हैं। उन्हें देश से लेकर विदेशों की नई जगहों पर जाना काफी पसंद है। अक्सर इंस्टाग्राम पर हम उनकी दुनिया भर में घूमती हुई तस्वीरों को देख सकते हैं। फिल्म जगत में आने से पहले भी वह अपने परिवार के साथ घूमा करती थीं। उस दौरान उनकी कई तस्वीरें मां श्रीदेवी, पिता बोनी कपूर और बहन खुशी कपूर के साथ वायरल हो चुकी हैं। करियर के साथ ही जान्हवी खुद के लिए समय निकालने में बिल्कुल भी कोताही नहीं बरतती हैं और घूमना उसी का एक हिस्सा है।

इसे भी पढ़ें:कैटरीना कैफ के बारे में 12 रोचक जानकारियां

फिटनेस का रखती हैं खास ख्याल

जान्हवी कपूर अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखती हैं। वह जिम जाना कभी नहीं भूलती हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर वह जिम लुक में स्पॉट की जाती हैं। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जाती हैं। बीते दिनों उनके हाथ में चोट लगी हुई थी बावजूद इसके वह जिम जाती हुईं नजर आईं। जान्हवी ने भले ही अभी तक सिर्फ एक ही फिल्म की है लेकिन वह सोशल मीडिया पर किसी भी दूसरी मशहूर अभिनेत्री से पीछे नहीं हैं। फिल्मों के लिहाज से भी उनकी फिटनेस उनके लिए मददगार साबित होती है।

कंट्रोवर्सी से दूर

जान्हवी कपूर का नाम विवादों से दूर ही रहा है। वह मीडिया में किसी भी तरह की बयानबाज़ी करने से बचती हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी तमाम तस्वीरें चर्चा में रहती हैं बावजूद इसके उनकी किसी तस्वीर को लेकर बड़ी तादाद में ट्रोलिंग या फिर किसी तरह का विवाद नहीं देखा गया है। फिल्म जगत के लिहाज से यह काफी दिलचस्प चीज है क्योंकि इस इंडस्ट्री में ना चाहते हुए भी विवाद पीछे-पीछे आ जाता हैं।


Friday, April 3, 2020

Esha gupta ने एक बार फिर दिखाया अपना बोल्ड अंदाज़, पापा का ये सवाल सुनकर ईशा गुप्ता के उड़ गए थे होश, बोली- उन्हें मुझ पर इस बात का था शक|Esha gupta


Esha gupta ने एक बार फिर दिखाया अपना बोल्ड अंदाज़, पापा का ये सवाल सुनकर ईशा गुप्ता के उड़ गए थे होश, बोली- उन्हें मुझ पर इस बात का था शक।


Esha gupta ने एक बार फिर दिखाया अपना बोल्ड अंदाज़, पापा का ये सवाल सुनकर ईशा गुप्ता के उड़ गए थे होश, बोली- उन्हें मुझ पर इस बात का था शक,Esha gupta
ईशा गुप्ता

Esha gupta

कोरोना की वजह से देश को लॉकडाउन कर दिया गया है। सभी लोगों को घर से बाहर निकलने से मना किया गया है। ऐसे में बॉलीवुड सितारे भी घर पर ही परिवार के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इसके साथ ही सेलेब्स अपनी तस्वीरें शेयर कर फैन्स से रूबरू हो रहे हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर ईशा गुप्ता की ग्लैमर तस्वीरें खूब चर्चा में हैं। 

ईशा का कहना है कि वह अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए बहुत मेहनत करती हैं और जब उनके चाहने वाले उनकी तस्वीरों पर उनकी फिटनेस की तारीफ करते हैं तो उनकी मेहनत सफल हो जाती है। हाल ही में ईशा की शादी की गॉशिप भी सुर्खियों में आई थी। जिस पर उन्होंने कहा कि मेरे माता पिता चाहते हैं कि मैं शादी कर लूं लेकिन मेरे पास ऐसा कोई है ही नहीं जिससे मैं अपना जीवन साथी बना लूं। 

ईशा गुप्ता जीवनी

ईशा गुप्ता एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं।  वह वर्ष 2007 में मिस इंडिया इंटरनेशनल का ख़िताब से नवाजा गाई हैं।  

निजी जीवन

ईशा गुप्ता का जन्म 28 नवंबर 1985 को दिल्ली में हुआ था।  उनके पिता एयरफोर्स में थे जो अब सेवानिवृत्त हैं।  उनकी माँ एक ग्रहणी है।  उनकी एक बहन है जिसका नाम नेहा है।  

शिक्षा

ईशा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के सच्होल से ही सम्पन्न की है।  उन्होंने मणि पाल इंस्टीट्यूट ऑफ़ कम्युनिकेशन से स्नातक की मानक डिग्री प्राप्त की है। 

Esha gupta ने एक बार फिर दिखाया अपना बोल्ड अंदाज़, पापा का ये सवाल सुनकर ईशा गुप्ता के उड़ गए थे होश, बोली- उन्हें मुझ पर इस बात का था शक,Esha gupta
भट्ट कैम्प 

करियर 

मिस इंडिया इंटरनेशनल का ख़िताब जीतने के बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपनी किस्मत आज़माई।  उन्होंने हिंदी सिनेमा में भट्ट कैम्प के  फिल्म जन्नत 2 से कदम रखा।  इसके बाद वह फिल्म राज 3 में नजर आई। इस फिल्म में उनके अभिनय की आलोचकों द्वारा काफी प्रशंसा की गयी थी।  महेश भट्ट ने तो उन्हें हिन्दुस्तानी ऐंजिलीना जोली की भी उपाधि दे दी थी।  उसके बाद वह अभय देओल संग फिल्म चक्र्व्यू में नजर आई। उसके बाद 2014 की सबसे बड़ी फ़्लॉप फिल्म हम शक्ल में सैफ अली खान, रितेश देशमुख, और राम कपूर के साथ नजर आई थी। 

इस तस्वीर को ईशा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। फोटो में वह काफी ग्लैमर लग रही हैं। ईशा ब्लैक फुल स्लीव्स फिटेड टॉप पहने हुए हैं और इसके साथ उन्होंने ब्लैक हाई नी बूट्स पहने नजर आईं। वह सोफे पर लेटकर अपने टोन्ड लेग्स फ्लॉन्ट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा,'मैं चाहती थी कि क्वारंटाइन ऐसा दिखे।'इस तस्वीर को आप इंस्टाग्राम पर देख सकते हैं।

ईशा की यह फोटो उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है। फैन्स कमेंट बॉक्स में ईशा की तारीफ कर रहे हैं। कुछ फैंस का कहना है कि फोटो में वह बहुत बोल्ड लग रही हैं तो वहीं कुछ फैंस का कहना कि ईशा बहुत खूबसूरत लग रही हैं। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब ईशा ने अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट ऐसी बोल्ड फोटोज से भरा पड़ा रहा है।

Esha gupta ने एक बार फिर दिखाया अपना बोल्ड अंदाज़, पापा का ये सवाल सुनकर ईशा गुप्ता के उड़ गए थे होश, बोली- उन्हें मुझ पर इस बात का था शक,Esha gupta
ईशा गुप्ता

पापा का ये सवाल सुनकर ईशा गुप्ता के उड़ गए थे होश

ईशा ने कहा, 'मेरा कोई ब्वॉयफ़्रेंड नहीं है इसलिए पिछले दिनों मेरे पापा ने मुझसे एक अजीब सा सवाल किया जिसे सुनकर मैं हैरान हो गई थी। पापा ने मुझे अपने पास बैठाया और कहा कि बेटा इतने सालों में तुम्हारा कोई ब्वॉयफ़्रेंड नहीं बना, तो क्या तुम्हारी कोई गर्लफ़्रेंड है? अगर है तो हमें बता दो।' ईशा ने आगे कहा, 'पापा को शक हो रहा था कि कहीं मैं दूसरों से अलग तो नहीं हूं। उनकी बात सुनकर मुझे हंसी आई और अच्छा भी लगा कि मेरे परिवार के लोग इतने खुले दिमाग के हैं कि वह मुझसे खुलकर बात करते हैं।'

इसे भी पढ़ें:Sunny leone :जब पोर्न स्टार बनी सनी लियोनी तो कुछ ऐसा था उनके पेरेंट्स का प्रतिक्रिया


वैसे शादी और बायफ्रेंड के सवाल पर ईशा का कहना है कि वो कभी भी बॉलीवुड के किसी स्टार के साथ शादी नहीं करेंगी क्योंकि अगर वो किसी स्टार के साथ शादी करती हैं तो दोनों हमेशा फिल्मों और अपने आस-पास के लोगों के बारे में ही बात करेंगे जो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं है। इसलिए वो बॉलीवुड के बाहर किसी को अपना जीवन साथी बनाएगी ताकि उनके बीच कुछ दिलचस्प बातें हो सकें।

Esha gupta ने एक बार फिर दिखाया अपना बोल्ड अंदाज़, पापा का ये सवाल सुनकर ईशा गुप्ता के उड़ गए थे होश, बोली- उन्हें मुझ पर इस बात का था शक,Esha gupta
ईशा गुप्ता

ईशा की प्रोफेशनल लाइफ

ईशा की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वो कुछ दिनों पहले रिलीज हुई फिल्म 'टोटल धमाल' में नजर आई थीं। हालांकि वो स्क्रीन पर कम समय के लिए ही दिखाई दी थीं।

इसे भी पढ़ें:कैटरीना कैफ के बारे में 12 रोचक जानकारियां

इनकी आने वाली फिल्म

अनुपम खेर और ईशा गुप्ता स्टारर फिल्म ‘वन डे’ के टेलर को काफ़ी पसंद किया गया है और अब शुक्रवार को फिल्म रिलीज़ हो रही है। उन्होंने इस में हरियाणा पुलिस ऑफ़िसर का किरदार निभाया है। 

रेपिस्टों के बारे में

उन्होंने एक रिपोर्ट में कहा कि यदि मैं रियल लाइफ में पुलिस ऑफ़िसर होता तो सबसे पहले जितने भी रेप क्रिमिनल्स हैं उन्हें सबसे पहले ऐसी सजा देती कि वो रेप करने लायक ही नहीं रहता क्योंकि रेप करके आप एक महिला को ना सिर्फ़ फिजिकली बल्कि प्रैक्टिकली भी हर्ट करते हैं। आगे उन्होंने कहा अगर मैं पुलिस ऑफिसर होती तो मैं 1 साल में सस्पेंड हो जाती क्योंकि कोई भी किसी लड़की को छेड़ता भी तो मैं तभी के तभी वहीं उस शख्स को सजा दे देती।


Tuesday, March 31, 2020

कैटरीना कैफ के बारे में 12 रोचक जानकारियां|Katrina kaif


कैटरीना कैफ के बारे में 12 रोचक जानकारियां

 
कैटरीना कैफ के बारे में 12 रोचक जानकारियां,Katrina kaif
Katrina kaif 

Katrina kaif 


कटरीना कैफ ब्रिटिश-भारतीय मूल की अभिनेत्री और मॉडल हैं। वे बॉलीवुड फिल्‍मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिये जानी जाती हैं। कटरीना  तेलुगु और मलयालम फिल्‍मों में भी अभिनय कर चुकी हैं। उन्‍हें भारत के तमाम आकर्षक सेलिब्रिटीज में से एक माना जाता है।
 
कैटरीना कैफ के बारे में 12 रोचक जानकारियां,Katrina kaif
Katrina kaif Salaman

निजी जीवन

कटरीना कैफ का जन्‍म 16 जुलाई 1983 को हांगकांग में हुआ था। उनके पिता का नाम मोहम्‍मद कैफ जो एक व्यापारी थे, तथा उनकी मां का नाम सुजैन जो एक लव्हीर है। उनकी तीन बड़ी बहनें, तीन छोटी बहनें हैं और एक बड़ा भाई भी है।  कटरीना कैफ को खाने में चीज़केक बहुत पसंद है इसके साथ ही वो ग्रीन वेजटेबल्स भी बारे चाव से खाना पसंद करती है I
अगर बॉलीवुड एक्टर की बात की जाये तो कटरीना को हृतिक रोशन और रणबीर कपूर पसंद है और हॉलीवुड में जॉनी डेप और लियोनार्डो डिकैप्रियो पसंदीदा अभिनेता है।
कैटरीना कैफ के बारे में 12 रोचक जानकारियां,Katrina kaif
Katrina kaif Ranbir kapoor
बॉलीवुड एक्ट्रेस में माधुरी दीक्षित और काजोल देवगन पसंद है I फिल्म में उन्हें तनु वेड्स मनु रिटर्न्स बॉलीवुड मूवी पसंद है और हॉलीवुड में उन्हें गोन विथ द वाइंडउनकी फेवरेट मूवी है I उनकी फेवरेट जगह जहाँ वो जाना और घूमना पसंद करती है वो है लंदन और इटली। 
 
कैटरीना कैफ के बारे में 12 रोचक जानकारियां,Katrina kaif
Katrina kaif hritik

पढ़ाई

उनके परिवार की स्‍स्थिति कुछ ऐसी रही कि उन्‍हें एक शहर से दूसरे शहर जाना पड़ता था। यही कारण है कि उनकी ज्‍ज्यादातर पढ़ाई ट्यूशन टीचर्स से घर पर ही हुई है। 

करियर

कटरीना के करियर की शुरूआत मात्र 14 साल की उम्र में मॉडलिंग से हुई थी। मॉडलिंग के ही दौरान उन्‍हें फिल्‍म 'बूम' (2003) में कान्स‍ट किया गया। इस बीच उन्‍हें कई ब्रांड्स भी एंडोर्स करने को मिले। फिल्‍म 'बूम' के ना चल पाने के बाद उन्‍होंने तेलुगू फिल्‍म 'मल्‍लीस्‍वरी' मे काम किया। इसके बाद वे फिल्‍म 'सरकार' में भी दिखाई दीं लेकिन मुख्‍य रूप से बड़ा ब्रेक उन्‍हें फिल्‍म 'मैंने प्‍यार क्‍यों किया' (2005) से मिला जिसमें उनके हीरो सलमान खान थे। इस फिल्‍म के बाद वह बॉलीवुड की एक स्‍स्थापित हीरोइनों में सुमार हो गईं। उसके बाद कटरीना ने साल 2006 में अक्षय कुमार के साथ हमको दीवाना कर गये फिल्‍म की यह फिल्‍म हिट रही और बिपाशा के साथ ही कटरीना के अभिनय की भी तारीफ की गयी। 
 
कैटरीना कैफ के बारे में 12 रोचक जानकारियां,Katrina kaif
Katrina kaif 
इसके बाद कटरीना ने अब तक कई बॉलीवुड फिल्‍मों में काम किया है जिसमें से नमस्‍ते लंदन, पार्टनर, वेल कम, रेस, अजब प्रेम की गजब कहानी, बॉडीगॉर्ड, दे दना दन एक था टाइगर आदि प्रमुख हैं। 

कटरीना को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया

बिग स्‍टार अवार्ड रोमांटिक फिल्म की सबसे मनोरंजक अभिनेत्री- (जब तक है जान)   2012 बेस्‍ट ऑन स्‍क्रीन जुड़ी- (जब तक है जान)  2012 इसके अलावा भी कटरीना को कई पुरस्‍कारों से सम्‍मानित किया जा चुका है जिनमें से आई आई एफ ए अवार्ड्स, स्‍क्रीन अवार्ड्स, स्‍टार डस्‍ट अवार्ड्स और जी सिने अवार्ड्स शामिल हैं।
 
कैटरीना कैफ के बारे में 12 रोचक जानकारियां,Katrina kaif
Katrina kaif 
बबिता के किरदार से कैटरीना ने बॉलीवुड में अपने आप को साबित कर दिखाया है। अब लगता है कि अपनी आने वाली फिल्मों से भी वो कुछ अलग करने की तैयारी में हैं। आइये आपको बताते हैं उनकी फिल्मों के बारे में -

 
कैटरीना कैफ के बारे में 12 रोचक जानकारियां,Katrina kaif
Katrina kaif 

कटरीना कैफ के बारे में कुछ रोचक जानकारियां 


1.बूम कैटरीना की पहली फिल्म नहीं थी। उसे पहले साया में महेश भट्ट ने कास्ट किया, लेकिन बाद में छोड़ दिया, क्योंकि वह बिल्कुल भी हिंदी नहीं बोल पाती थी। बाद में उन्होंने 2003 में बूम फिल्म में अपनी शुरुआत की।

2.कैटरीना एक विज्ञापन के लिए 5cr रुपये लेती हैं। साथ ही, वह इस बात बात पर ध्यान देती है कि वह क्या प्रचार करती है। उन्होंने कहा, “मेरे लिए यह महत्वपूर्ण है कि मैं जिस उत्पाद का समर्थन करूं, वह अपने वादे पर खरा उतरे।
 
कैटरीना कैफ के बारे में 12 रोचक जानकारियां|Katrina kaif
Katrina kaif 
3.अपनी तेलुगु फिल्म मल्लीश्वरी (2004) के लिए, उन्होंने कथित तौर पर 75 लाख रुपये लिए, जो उस समय बहुत थे।

4.कैटरीना कैफ आधी ब्रिटिश और आधी भारतीय हैं। उनके पिता, मोहम्मद कैफ, कश्मीरी वंश के एक ब्रिटिश व्यापारी हैं।

5.कैटरीना हांगकांग में जन्मी थी, लेकिन इंग्लैंड जाने से पहले 14 साल की उम्र तक हवाई में रहीं और अंत में मुंबई आ गईं। उसने चीन, फ्रांस, स्विट्जरलैंड, पोलैंड, जापान, बेल्जियम, पोलैंड और अन्य यूरोपीय देशों की यात्रा की है।
 
कैटरीना कैफ के बारे में 12 रोचक जानकारियां,Katrina kaif
Katrina kaif 
6.कैटरीना थोड़ी अंधविश्वासी हैं। वह स्पष्ट रूप से मुंबई में सिद्धिविनायक मंदिर और माउंट मैरी चर्च और अजमेर में दरगाह शरीफ में अपनी फिल्मों की रिलीज से पहले जाती हैं।

7.कैटरीना की छोटी बहनों में से एक, इसाबेल कैफ ने ली स्ट्रैसबर्ग थिएटर और फिल्म इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूयॉर्क में अध्ययन किया है, वही संस्थान जहां कैटरीना के  साथी रणबीर कपूर ने अध्ययन किया था।
 
कैटरीना कैफ के बारे में 12 रोचक जानकारियां,Katrina kaif
Katrina kaif 
8.2011 और 2013 में, कैटरीना कैफ को इंटरनेट पर सबसे अधिक खोजी जाने वाली सेलिब्रिटी (भारतीय) का नाम दिया गया था। 2011 में उन्होंने लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता, अन्ना हजारे और सलमान खान को भी इस दौड़ में हराया था।

9.कैटरीना को ‘कैट’ कहा जाना पसंद नहीं है। उन्होंने कहा, मुझे यह पसंद नहीं है लोग मुझे कैट कहे हैं, मुझे नहीं पता कि यह नाम किसने गढ़ा है।”

10.कैटरीना ने अब तक 21 से अधिक बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है, जिनमें से उन्होंने अभिनेता अक्षय कुमार के साथ 6 फिल्में की है।


कैटरीना कैफ के बारे में 12 रोचक जानकारियां,Katrina kaif
Katrina kaif 

11.ऑनलाइन रिपोर्टों के अनुसार, कैटरीना अंधेरे से डरती है।

12. वह एक उत्साही शतरंज खिलाड़ी है और पेंटिंग का भी शौकीन है।

तो यह थी कटरीना कैफ के बारे में कुछ रोचक तथ्य। उम्मीद है आपको पसंद आया होगा।


Angoor ke fayede अंगूर खाने के फायदे

अंगूर खाने के फायदे अंगूर में पर्याप्त मात्रा में कैलोरी, फाइबर और विटामिन सी और ई पाए जाते हैं।अंगूर के लाजवाब स्वाद से तो हम सभी परिचित है...