Sunny leone :जब पोर्न
स्टार बनी सनी लियोनी तो कुछ ऐसा था उनके पेरेंट्स का प्रतिक्रिया
![]() |
| सनी लियोनी |
Sunny leone
सनी लियोनी अब बॉलीवुड की
पॉपुलर एक्ट्रेसेस में शामिल हैं। हालांकि, एक इंटरव्यू में वे खुद इस बात को मान
चुकी हैं कि पोर्न स्टार का टैग जिंदगी भर उनका पीछा नहीं छोड़ने वाला।
सनी लियोनी अब बॉलीवुड
की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में शामिल हैं। हालांकि, एक इंटरव्यू में वे खुद इस बात को
मान चुकी हैं कि पोर्न स्टार का टैग जिंदगी भर उनका पीछा नहीं छोड़ने वाला। सनी की
पिछली लाइफ की बात करें तो कभी वे भी एक आम लड़की हुआ करती थीं। उन्होंने पोर्न
इंडस्ट्री में आने का फैसला अपनी मर्जी से लिया था। लेकिन जब इस बारे में उन्होंने
अपने पेरेंट्स को बताया तो वे बहुत अपसेट हुए।
![]() |
| सनी लियोनी |
कैसे बताया था सनी ने और क्या था पेरेंट्स का रिएक्शन...
एक इंटरव्यू के दौरान सनी
ने बताया था कि उन्होंने पोर्न इंडस्ट्री को बिज़नेस के नज़रिए से ज्वाइन किया था।
उन्होंने कहा था, "मैंने पेरेंट्स की मर्जी के बगैर पोर्न इंडस्ट्री ज्वाइन
की। मेरे लिए यह एक बिज़नेस था। हालांकि, जब मैंने पेंटहाउस (एडल्ट इंडस्ट्री की
फेमस मैगज़ीन) कवर ऑफ दि ईयर और $100,000 (आज के हिसाब से करीब 68 लाख रुपए) जीत
लिए, तब पेरेंट्स को इस बारे में जानकारी दी। जाहिर सी बात है, हर नॉर्मल पेरेंट्स
की तरह वे मुझसे नाराज़ हुए। जब मैंने उन्हें यह कहा कि मुझे अपनी लाइफ के साथ
क्या करना है, यह फैसला मैंने कर लिया है। तब जाकर वे कन्विंस हुए।"
पैदा हुईं तो थीं एक सिख गर्ल
सनी का जन्म 1981 में
सर्निया ओंटारियो, कनाडा में पंजाबी सिख परिवार में हुआ था। वे 11 साल की उम्र में
फैमिली के साथ यूएस शिफ्ट हो गईं। सनी के पिता इंजीनियर थे, जबकि मां हाउसवाइफ थी
। उनका एक भाई भी है, जिसका नाम संदीप सिंह वोहरा है। जो अमेरिका में बतौर शेफ काम
करते हैं। इसके बाद सनी ने भारत में लौट आई और 'बिग बॉस' में एंट्री ली थी, जिसके
बाद वे पोर्न इंडस्ट्री छोड़ बॉलीवुड एक्ट्रेस बन गईं। सनी की पिछली लाइफ कैसी रही,
यह हम इस लेख के जरिए आपको बता रहे हैं।
13 की उम्र से बायसेक्शुअल
13 की उम्र से
बायसेक्शुअल होने का नॉलेज रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2017 में रिलीज डॉक्यूमेंटरी
'मोस्टली सनी' में यह खुलासा किया गया है कि सनी 13 साल की उम्र से बायसेक्शुअल
हैं। खुद सनी के इंटरव्यू का हवाला देकर यह बात ऑडियंस के सामने रखी गई है।
16 साल की उम्र में खो दी थी वर्जिनिटी
सनी से जब एक इंटरव्यू
में पूछा गया कि क्या उन्होंने 16 साल में अपनी वर्जिनिटी खो दी थी? तो उन्होंने
कहा, "जी हां, वह लड़का हाई स्कूल में बास्केटबॉल खेलता था। उसकी उम्र मेरे
जितनी ही थी। हम दोनो एक-दूसरे को पसंद करते थे। मैंने 16 साल की उम्र में अपनी
वर्जिनिटी खोई, क्योंकि मैं ऐसा ही करना चाहती थी। मैंने जो कुछ भी किया उसमें
किसी बात का पछतावा नहीं है। मैं एक अच्छी जिंदगी जी रही हूं। मेरे पास अच्छी
फैमिली है, अच्छे दोस्त हैं और मैं उन सबके साथ काफी खुश हूं।"
19 की उम्र में पहला लेस्बियन वीडियो
सनी ने पोर्न इंडस्ट्री
में पहला कदम करीब 19 साल की उम्र में रखा। उन्होंने सबसे पहले एक लेस्बियन
परफॉर्मेंस दिया था। सेक्शुअलिटी और पर्सनल लाइफ को लेकर सनी की फ्रैंकनेस और
ओपननेस ने लोगों का दिल जीता।
पोर्न इंडस्ट्री में आने से पहले
पोर्न इंडस्ट्री में आने
से पहले सनी ने एक जर्मन बेकरी और टैक्स एंड रिटारयमेंट फर्म में काम किया था। सनी
ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की। इसके बाद 2003 में उन्होंने विविड
एंटरटेनमेंट के साथ तीन साल का कॉन्ट्रेक्ट कर, हार्डकोर पोर्नोग्राफी की दुनिया
में कदम रखा। सनी ने कई पोर्न फिल्मों में काम किया। उन्होंने लगभग 41 एडल्ट
फिल्में बतौर एक्ट्रेस की है, जबकि 25 फिल्मों का डायरेक्शन किया है।
'बिग बॉस' से मिली बॉलीवुड में एंट्री
साल 2011 में रियलिटी शो
'बिग बॉस' के सीजन 5 में सनी ने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली। शो के एक एपिसोड के दौरान
डायरेक्टर महेश भट्ट मेहमान बनकर आए थे और सनी को अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए
सिलेक्ट कर लिया था। हालांकि, उनका डेब्यू सक्सेसफुल नहीं रहा। पहली फिल्म 'जिस्म
2' बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल गिरी, लेकिन सनी का करियर चल निकला। उन्होंने 'जिस्म
2' (2012), 'जैकपॉट' (2013), 'रागिनी एमएमएस 2' (2014), 'एक पहेली लीला' (2015),
'कुछ-कुछ लोचा है' (2015), 'मस्तीजादे' (2016), 'वन नाइट स्टैंड' (2016) जैसी कई
फिल्मों में काम किया है। वे टीवी शो Splitsvilla से सातवें और आठवें सीजन को
होस्ट कर चुकी हैं।
सनी 7 साल पहले आ गई होतीं बॉलीवुड
कम ही लोग जानते होंगे कि
डायरेक्टर मोहित सूरी ने सनी को फिल्म 'कलयुग' (2005) के लिए अप्रोच किया था।
लेकिन सनी ने इस दौरान एक मिलियन डॉलर (करीब 4.7 करोड़ रुपए) की मांग की, जो मोहित
नहीं दे सके। इसलिए, सनी इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन सकीं।
बॉलीवुड में आने वाली पहली भारतीय मूल की पोर्न स्टार
सनी लियोनी भारतीय मूल की
पहली पोर्न स्टार हैं, जिन्होंने मेनस्ट्रीम बॉलीवुड फिल्मों में जगह बनाई। उनसे
पहले कोई भी पोर्न स्टार ऐसा नहीं कर सकी।
2008 में हुआ मैट एरिक्सन से ब्रेक अप
सनी लियोनी कभी प्लेबॉय
मैगज़ीन के वाइस प्रेसिडेंट मैट एरिक्सन को डेट कर रही थीं। हालांकि, 2008 में
उनका ब्रेक अप हो गया। 2008 से 2011 के बीच उन्होंने फेमस कॉमेडियन रसेल पीटर्स को
डेट किया। इसके बाद उन्होंने पोर्न फिल्मों में अपने को-स्टार और को-प्रोड्यूसर
डेनियल वेबर के साथ शादी का अनाउंसमेंट किया। कहा जाता है कि 2011 में जब सनी 'बिग
बॉस' में थीं, तब उनके एक्स-ब्वॉयफ़्रेंड ने बिना उन्हें जानकारी दिए उनके कुछ
पोर्न वीडियोज वायरल कर दिए थे।
![]() |
| सनीऔरडेनियल वेबर |
डेनियल से शादी
सनी के पेरेंट्स अब इस
दुनिया में नहीं हैं। 2008 में उनकी मां और 2010 में कैंसर के चलते उनके पिता की
मौत हो गई थी। उन्होंने 2011 में डेनियल वेबर से शादी की थी। The Disparrows
म्यूजिकल रॉक बैंड के लीड गिटारिस्ट डेनियल सनी के मैनेजर भी हैं। डेनियल के
पेरेंट्स Massapequa (न्यूयॉर्क) में रहते हैं। अक्सर सनी अपने सास-ससुर के पास
वेकेशन मनाने जाती हैं और सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करती हैं।







No comments:
Post a Comment
Comment for information