बीमारी से लड़ने की ताकत बढ़ानी है तो खाने में शामिल करें ये 10 चीजें
![]() |
| फूड |
कोराना वायरस
बदलते मौसम में शरीर आसानी
से किसी भी तरह के फ्लू की चपेट में आ सकता है। जिनकी इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर है वे
लोग आसानी से वायरस का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए
खान-पान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। कोराना वायरस की चपेट में आने वाले ज्यादातर
लोग भी वहीं हैं जिनका इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर है जो कि बच्चों और बुजुर्गों में आम
तौर पर देखा जाता है। आइए जानते हैं कि कौन से फूड शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने
का काम करते हैं--
खट्टे फल-
अधिकतर रोगों में डॉक्टर मरीज
को सियर्स फ्रूट यानी खट्टे फल खाने की सलाह देते हैं, क्योंकि विटामिन सी इम्यून सिस्टम बढ़ाता है और कोल्ड-कफ से लड़ने के लिए शरीर को मजबूत बनाता है। सियर्स फ्रूट
में अंगूर, संतरे, कीनू,नींबू आदि शामिल हैं। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आपको इन फलों
का नियमित सेवन करना चाहिए।
लाल शिमला मिर्च-
खट्टे फलों की तुलना में लाल शिमला मिर्च में दोगुना विटामिन सी होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में बीटा कैरोटीन
भी पाया जाता है। यह इम्यून सिस्टम बढ़ाने के अलावा, विटामिन सी त्वचा को स्वस्थ बनाए
रखने में मदद करता है। बीटा कैरोटीन आपकी आंखों को सही रखता है।
ब्रोकली-
ब्रोकली में ब्रोकली में विटामिन A, C और E के साथ-साथ कई अन्य एंटीऑक्सिडेंट और फाइबर भी पाए जाते हैं। ब्रोकोली सबसे
सेहतमंद सब्जियों में से एक है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियमस कार्बोहाइड्रेट और कई दूसरे
पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
अदरक-
अदरक में कई तरह के एंटी वायरल
तत्व पाए जाते हैं। इसलिए अपने खाने-पीने की चीजों में इसे ज़रुर शामिल करें। सौंप
या शहद के साथ इसका सेवन करने से इसके परिणाम ज्यादा बेहतर होंगे। दिन में 3-4 बार
अदरक का सेवन करने से आपका इम्यून सिस्टम अच्छा रहेगा।
लहसुन-
लहसुन में भी कई तरह के एंटी
वायरल तत्व पाए जाते हैं। सूप या सलाद के अलावा आप इसे कच्चा भी खा सकते हैं। एक चम्मच
शहद के साथ लहसुन का सेवन आपके इम्यूनिटी सिस्टम को बूस्टर करने का काम करता है।
तुलसी-
इम्यूनिटी सिस्टम को बेहतर
बनाने वाले तत्वों से भरपूर तुलसी बेहद गुणकारी है। रोज़ाना सुबह एक चम्मच तुलसी लेने
से आपका इम्यूनिटी सिस्टम बेहतर होता है। 3-4 काली मिर्च और एक चम्मच शहद के साथ इसका
सेवन करने से आपके शरीर को रोगों से लड़ने की ताकत मिलती है।
![]() |
| पालक |
पालक-
पालक में ना सिर्फ विटामिन
सी से भरपूर होता है बल्कि कई एंटीऑक्सिडेंट और बीटा कैरोटीन भी भरपूर होता है जो हमारे
शरीर में संक्रमण से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है। ब्रोकली की तरह पालक भी उतना ही
सेहतमंद होता है। इसके पोषक तत्वों को बनाए रखने के लिए इसे पूरी तरह ना पकाएं।
बादाम-
बादाम विटामिन E से भरपूर
होता है। जुकाम से बचाव के लिए शरीर में विटामिन E का होना बहुत जरूरी होता है। विटामिन
E इम्यून सिस्टम को स्वस्थ रखता है। बादाम में विटामिन E के साथ-साथ हेल्दी फैट भी
पाया जाता है।यदि आप आधा कप बादाम हर दिन लेते है तो शरीर में जरूरी विटामिन की मात्रा
को पूरा करेगा।
हल्दी-
हल्दी को सबसे सेहतमंद मसाला
माना जाता है। क्योंकि हल्दी में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। हल्दी में
पाया जाने वाला करक्यूमिन मांसपेशियों की रक्षा करती है और उसे मजबूत बनाती है।
पपीता-
पपीता भी विटामिन सी का अच्छा
स्त्रोत होता है। पपीते में पपेन पाया जाता है जो एक पाचक एंजाइम होता है। पपीते
में पोटेशियम, विटामिन बी और फोलेट की अच्छी मात्रा होती है, जो आपके पूरे शरीर के
लिए फ़ायदेमंद है।
अस्वीकरण (Disclaimer)
इस जानकारी की सटीकता, प्रासंगिकता
और वास्तविकता को सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया गया है। हालांकि, यह https://healthiswealthsalogan.blogspot.com/ की नैतिक जिम्मेदारी नहीं है। आप किसी
भी उपाय को आजमाने से पहले अपने डॉक्टर से आवश्यक सलाह लेने का विनम्र अनुरोध करते
हैं। हमारा उद्देश्य केवल आपको जानकारी प्रदान करना मात्र है।











No comments:
Post a Comment
Comment for information