Sunday, March 1, 2020

दही के फायदे


दही के फायदे। 

दही के फायदे,Benefits of curd
दही के फायदे। 

Benefits of curd


दही ठंडा और स्वादिष्ट होता है जिसे सभी पसंद करते हैं। आप दही किसी भी चीज के साथ खाए उसका स्वाद अधिक सदिष्ट हो जाता है। दही न ही सिर्फ़ भोजन का स्वाद बढ़ता है, बल्कि उसे पौष्टिक भी बनाता है। इसलिए सभी आहार विषेशज्ञ अपनी सूची में इसे अवश्य शामिल करते है।

सभी प्राणियों के दूध और दूध से बने पदार्थ पौष्टिक होते है और इसमें दही का स्थान प्रथम है। दही के साथ खाया हुआ कुछ भी आसानी से पच जाता है क्योंकि यह पचक का काम करता है और उस भोजन के विटामीन और प्रोटीन आसानी से अपने खून में मिल जाते है। इसलिए दही को 'परिपूर्ण आहार' कहा जाता है। आइए जानते हैं दही से होनेवाले स्वास्थ्य लाभ

1. दही वजन कम करने वाली


दही के सेवन से पेट पुरी तरह भरे रहने का अहसास लंबे समय तक बना रहता है। इसलिए दो भोजन के बीच में दही का सेवन करने से भूख नहीं लगती। जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

2. पर्याप्त प्रोटीन से युक्त आहार


दही में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन और कॅल्शियम होता है, जिसको आसानी पच जाता है और शरीर की ज़रूरत को पूरा करता है।

3. ऊर्जा से भरपूर आहार


दही के सेवन से भरपूर ऊर्जा तुरंत प्राप्त होती है और भागदौड की वजह से होने वाली थकान तुरंत कम होती है। दही और शक्कर के सेवन से काम शक्ति बढती है। नपुंसकता कम होती है। शुक्राणु की संख्या और गुणवत्ता में सुधार आता है

4. रोग प्रतिरोधक शक्ति बढती है।


दही के सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने वाली कोशिकाये सक्रीय होकर शरीर की रक्षा प्रणाली को मजबूती देती है। जिससे जीवाणुओंका नाश होता है और संक्रामक रोगोंसे बचा जा सकता है। इससे दात भी सुरक्षित रहता है।

5. दही मधुमेह को नियंत्रण में रखे


दही से रक्त शर्करा का स्तर सही रखकर मधुमेह को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। मधुमेह में होनेवाली गुप्त अंगों में खुजली कम होती है।

6. पाचन क्रिया में सुधार लाता है दही


दही हमारे शरीर में भोजन को आसानी से पचाता है। क्योंकि पेट और आन्तों में पाचक स्त्राव आसानी से तैयार होते है जिससे भारी भोजन भी सहजता से पचाया जा सकता है। ज़्यादा तीखे, तेलवाले, मसालेदार, चटपटे भोजन के साथ दही खाया जाये तो वह भोजन भी आसानी से पच जाता है।

7. दही से दिल के बिमारी की संभावना कम होती है। 

खून में वसा की मात्रा घटाने की क्षमता दही में होती है। इसलिए दही के सेवन से दिल की बिमारी की संभावना कम होती है। इससे रक्तचाप नियंत्रण में रहता है।

8. दही विटामिन से भरपूर


विटामिन बी 5, बी 12 जैसे विटामिन की प्रचुर मात्रा दही में होने से वह खून में हिमोग्लोबिन बढ़ाता है और तंत्रिका तंत्र स्वस्थ रहता है। कॅल्शियम और विटामिन डी दांत और हड्डियो को मजबूत रखता है। कोशिकाओं का स्वास्थ्य सुधारता है।

9. आन्तों का स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद


लॅक्टो बॅक्टेरीया आदि आन्तों के स्वास्थ्य के लिये पोषक जीवाणु दही में पाये जाते है जो आन्तों का स्वास्थ्य सुधारने के लिए फायदेमंद होता है। आन्तों का कैन्सर होने की संभावना कम होती है। क्योंकि इससे पेट रोज साफ होता है।

10. दही चेहरा और त्वचा के लिए फायदेमंद


शहद, बदाम तेल के साथ दही मिलाकर, चेहरे पर और त्वचा पर 15 मिनिट तक लगाकर रखने से त्वचा की मृत और खराब कोशिकाए निकल जाती है। जिससे आपके त्वचा पर निखार आता है। संतरे के छिलके के साथ दही लगाने से रंग गोरा होता है। गुलाब जल और हल्दी के साथ मिलाकर दही लगाने से त्वचा में निखार आता है और मुलायम होती है। नीम्बू रस और दही को मिलाकर लगाने से चेहरे और त्वचा की झुर्रिया कम होती है।

11. बालों के लिए फायदेमंद

दही के फायदे,Benefits of curd
दही के फायदे।

बालों को दही लगाकर तीस मिनिट तक रखिये और फिर ठंडे पानी से इसे साफ कर लीजिए। जिससे आपके बाल मुलायम और रेशमी हो जाएगा। यदि आप इसे मेहंदी के साथ लगाए तो इसके और बेहतर परिणाम होंगे। दही के साथ काली मिर्च पावडर बालों को सप्ताह में दो बार लगाने से बालों की रूसी कम होती है। बालों की जड़ को दही के साथ बेसन मिलाकर लगाने से बालों का झड़ना कम होता है।

12. मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद


नियमित तौर पर भोजन में दही का सेवन करने से, मस्तिष्क में सकारात्मकता बढ़ाने वाली कोशिकाओं की रासायनिक प्रक्रिया में वृद्धी होता जिससे चिंता, नकारात्मक विचार और उदासीनता कम होकर मानसिक स्वास्थ्य बना रहता है, यह वैज्ञानिक तौर पर प्रमाणित हुआ है।

13. मुंह के छालों के लिए फायदेमंद


मुंह के छालों के लिए यह बहुत ही अच्छा घरेलू नुस्खा है। मुंह में छाले होने पर दही से कुल्ला करने पर छाले समाप्त हो जाते हैं।

14. दही हार्ट के लिए फायदेमंद


दही के सेवन से हार्ट में होने वाले कोरोनरी आर्टरी रोग से बचाव किया जा सकता है। दही के नियमित सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रोल को कम किया जा सकता है।

15. दही सनबर्न में फायदेमंद


गर्मियों में त्वचा पर सनबर्न होने के बाद दही से मलना चाहिए, इससे सनबर्न और टैन से फायदा मिलता है।

16. दही त्वचा का रूखापन दूर करने में फायदेमंद


त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए दही का प्रयोग करना चाहिए। जैतून के तेल और नींबू के रस के साथ दही का चेहरे पर लगाने से चेहरे का रूखापन समाप्त होता है।

17. पेट की गर्मी शांत करता है दही


गर्मी के मौसम में दही और उससे बनी छाछ का ज़्यादा मात्रा में प्रयोग किया जाता है। क्योंकि छाछ और लस्सी पीने से पेट की गर्मी शांत होती है। दही का रोजाना सेवन करने से शरीर की बीमारियों से लडने की क्षमता बढती है।

दही में पाए जाने वाले


100 ग्रॅम दही में

पानी (Water) 89 %

प्रोटीन (Protein) 3 %

वसा (Fat) 4 %

खनिज (Minerals) 1 %

कार्बोहायड्रेड्स (Carbo Hydrades) 3 %

कॅल्शियम (Calcium) 149 मिली

लोह (Iron) 0.2 मिली

विटामिन ए (VitaminA) 102 युनिट

विटामिन बी (Vitamin B) अल्प मात्रा में

विटामिन-सी (Vitamin C) 1 मिली

कॅलरोफिक 60 मूल्य

दही का प्रकार 


दही-दही, चक्का, पनीर, छास, मठ्ठा, कढी इस रूप में और साथ-साथ रायता, दहीवडा, श्रीखंड आदि के जरीये हमारे भोजन में शामिल है।

दही का स्रोत 

उंट, बकरी, भैस और गाय के साथ-साथ बाकी सभी दूध देने वाले जानवरो के दूध से दही बनाकर उपयोग में लाया जाता है। आजकल सोयाबीन और नारियल के दूध का दही कुछ रोगियो के लिये उपयोग करते है।

भारतीय नस्ल की गाय

दही के फायदे,Benefits of curd
दही के फायदे। 


सभी दूध देनेवाले जानवरो में'भारतीय नस्ल की गाय' दूध, दही के लिये स्वास्थ्य के तौर पर सर्वश्रेष्ठ है। विदेशी नस्ल की और संकरीत गाय सिर्फ़ A1 प्रोटीन युक्त दूध देती है। इस A1 प्रोटीन से मधुमेह, कैंसर, दिल की बिमारी और मानसिक तनाव, उदासीनता जैसी बिमारीया बढती है, यह बात सिद्ध हो चुकी है। सिर्फ़ भारतीय नस्ल की गाय ही ए-2 प्रोटीन युक्त दूध देती है, जिससे इन बिमारियो का प्रतिरोध होता है। इन गायों का आहार प्राकृतिक होने की वजह से इनके दूध से रोग प्रतिरोधक शक्ति बढती है और ऊर्जा और शक्ति प्राप्त होती है। इसलिए आयुर्वेदिक चिकित्सा में इस दूध के साथ काफी औषधि ली जाती है। इसका घी भी औषधीय गुनो से परिपूर्ण है। गोमुत्र में रोग प्रतिरोधक शक्ति प्रचुर मात्रा में होता है। गोबर भी रोगाणु संक्रमण कम करता है, यह एक श्रेष्ठ उर्वरक है। इस तरह इन गायों का पंच गव्य (दूध, दही, घी, गोबर और मुत्र) अपनी दैनिक गतिविधियो के लिये और कृषि के लिये बहुत ही उपयुक्त है। इस गाय के दूध में उपर बताये गये सभी लाभ प्रचुरता से प्राप्त होते है। इसलिए इसके दही का विशेष महत्त्व है।

अस्वीकरण (Disclaimer)

इस जानकारी की सटीकता, प्रासंगिकता और वास्तविकता को सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया गया है। हालांकि, यह https: / / healthiswealthsalogan. blogspot. com / की नैतिक जिम्मेदारी नहीं है। आप किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने डॉक्टर से आवश्यक सलाह लेने का विनम्र अनुरोध करते हैं। हमारा उद्देश्य केवल आपको जानकारी प्रदान करना मात्र है।

1 comment:

  1. Your Affiliate Profit Machine is ready -

    Plus, making profit with it is as simple as 1--2--3!

    Here's how it works...

    STEP 1. Tell the system which affiliate products the system will push
    STEP 2. Add some push button traffic (it takes JUST 2 minutes)
    STEP 3. See how the system explode your list and sell your affiliate products all on it's own!

    Are you ready??

    Your MONEY MAKING affiliate solution is RIGHT HERE

    ReplyDelete

Comment for information

Angoor ke fayede अंगूर खाने के फायदे

अंगूर खाने के फायदे अंगूर में पर्याप्त मात्रा में कैलोरी, फाइबर और विटामिन सी और ई पाए जाते हैं।अंगूर के लाजवाब स्वाद से तो हम सभी परिचित है...