बैगन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद और इसके नुकसान
![]() |
| बैगन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद |
Baigan ke fayde aur nuksan
बैंगन की सब्जी का स्वाद स्वदिस्ट होता है जिसे सभी पसंद करता है। यह भूरे काले रंग की सब्जी हमारे स्वास्थय के लिए बहुत फायदेमंद होता है। बैंगन की सब्जी ही नहीं इसके बहुत सारे पकवान बनते हैं। भारतीय के सभी परिवार में इसकी सब्जी और भरता काफी पसंद किया जाता हैं। इसमें कई पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ-साथ इसमें निकोटीन की मात्रा कभी पाई जाती है, जो हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है। बैंगन में कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, फॉस्फोरस, मैंगनीज, विटामिन और बी काम्प्लेक्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। यह हृदय रोगियों और मधुमेह की समस्यायों के लिए लाभदायक होता है। आइये जानते हैं बैंगन से होनेवाले फायदे और नुकसान......
बैंगन कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है
बैंगन का नियमित रूप से अपने डाइट में शामिल करने से यह हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है। इसमें पोटेशियम और मैग्नीशियम की अधिकता होने के कारण यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ने नहीं देता है। अगर हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होगा तो शरीर नीरोग और शक्तिशाली रहेगा।
पाचन के लिए फायदेमंद–
![]() |
| बैगन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद |
बैंगन में फाइबर की प्रचुर मात्रा में होती है, जो गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल स्वास्थय और आंत की क्रिया के लिए फायदेमंद होता है। फाइबर की मदद से हमारे आंत सक्रिय होता है। यह हृदय रोग की समस्या में भी लाभदायक होता है। साथ ही कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को नियंत्रित करता है। जिसके हमारा शरीर दिल के दौरे और स्ट्रोक की समस्या से दूर रहता है।
बैंगन दिल को बनाए स्वस्थ–
![]() |
| बैगन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद |
बैंगन खाने से कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को काफी हद तक कम किया जा सकता है। यह रक्तचाप के स्तर को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। यह हृदय रोग के खतरे को कम करने में काफी फायदेमंद होता है।
बैंगन के फायदे वजन कम करे–
![]() |
| बैगन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद |
बैंगन में वसा या कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है जिसके कारण यह वजन को कम और मोटापे की समस्या से लड़ने कारगर होता है। बैंगन सरीर के अधिक कैलोरी नियंत्रित करने का काम करता है। साथ ही इसमें फाइबर की मात्रा प्रचुर मात्रा में पायी जाती है। जो घ्रेलिन हार्मोन को बनने से रोकता है। जिसके कारण हमारा वजन कम होता है।
मधुमेह को नियंत्रित करे, बैंगन–
बैंगन में फाइबर और कम घुलनशील कार्बोहाइड्रेट का एक बहुत अच्छा स्रोत हैं। इसलिए रक्त शर्करा के स्तर के नियंत्रण के लिए बेहद फायदेमंद है। यह ग्लूकोज के अवशोषण को नियंत्रित करने के लिए जिममेवार होता है। बैंगन टाइप 2 मधुमेह से पीड़ित लोगों के लिए काफी फायदेमंद है।
बैंगन मस्तिष्क को स्वस्थके लिए फायदेमंद–
![]() |
| बैगन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद |
दिमाग को तेज और स्वस्थ रखने के लिए बैंगन खाना बहुत भी फायदेमंद होता है। इसमें फाइटोन्यूट्रीअंट पाया जाता है जो सेल मेंबरेंस को किसी भी तरह के नुकसान होने से सुरक्षित रखता है। साथ ही इससे याददाश्त भी बेहतर होती है। इससे दिमागी बिमारियों को दूर रखने में मदद करता है।
बैंगन का सेवन शरीर में आयरन की कमी पूरी करे–
शरीर को मजबूती देने के लिए और किसी भी काम को करने के लिए आयरन की बहुत ज़रूरत होती है जिसके लिए बैंगन एक अच्छा स्रोत है। इसमें मौजूद नैसिन की तत्व शरीर में अतिरिक्त आयरन की मात्रा को निकलने में मदद करता है। यह हमारे शरीर की हड्डियों और मांशपेशियों को मजबूती देता है।
बैगन खाने से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ता है
बैंगन में भरपूर पौष्टिक पोषक तत्व शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ने में मदद करता है। इसमें विटामिन-सी और फाइटोन्यूट्रेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं जो शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमताको बढ़ा देते हैं।
बैंगन खाना गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद–
![]() |
| बैगन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद |
बैगन में फोलिक एसिड होता है जो गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह फोलिक एसिड न्यूरल ट्यूब के दोष से शिशुओं की रक्षा करता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को गर्भवस्था के दौरान फोलिक एसिड वाले फल और सब्जियों को खाने की सलाह दी जाती है।
बैगन त्वचा को स्वस्थ और मुलायम बनाये
बैगन में प्रचुर मात्रा में मिनरल्स, विटामिन और आहार सम्बंधी फाइबर पाया जाता है। यह डिटॉक्सीफिकेशन में मदद करता है, जिससे त्वचा में निखार आता है। बैंगन की सतह पर पाया जाने वाला एंथोसियानिन एक शक्तिशाली एंटी-एजिंग एजेंट का काम करता है।
बैगन मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद–
बैगन में फाइबर और कम मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है जो मधुमेह रोग को संतुलित करने में मदद करता है। यह शरीर में ग्लूकोज और इन्सुलिन की मात्रा को संतुलित करने में मदद करता है। इसको नियमित खाने से आपका शुगर लेवल कम होगा।
बैगन बालों को बनाये स्वस्थ और मुलायम–
यदि आप चाहते है बालों को मजबूत और स्वस्थ रखना है तो उन्हें अंदुरुनी पोषक तत्वों की ज़रूरत होती है। बैंगन में उच्च मात्रा में खनिज, विटामिन और पानी पाया जाता है जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसके लिए आपको बैंगन को काटकर इसे अपने बालो में 20 मिनट के लिए रगड़ें और कुछ समय के बाद साफ़ गुनगुने पानी से धो लें। सप्ताह में एक या दो बार ऐसा करें।
बैंगन के नुकसान–
- बैंगन अधिक तेल सोखता है जो वसा होता है जिसके कारण आपका वजन बढ़ सकता है और आपके दिल को भी नुकसान पहुँच सकता है।
- जो लोग अधिक मात्रा में बैंगन का सेवन करते हैं, उन्हें बवासीर का खतरा हो सकता है।
- गर्भवती महिलाओं को बहुत अधिक बैंगन नहीं खाना चाहिए क्योंकि यह प्राकृतिक मूत्रवर्धक है और भ्रूण को नुकसान पहुंचा सकता है।
- बैंगन सब्जियों की नैटशाइड परिवार से सम्बंधित हैं जिससे आपको एलर्जी हो सकती हैं।
- अगर आप अवसादरोधी दवा ले रहे हैं तो बैंगन का सेवन नहीं करें क्योंकि यह दवाओं के असर को कम कर सकता है।
अस्वीकरण (Disclaimer)
इस जानकारी की सटीकता, प्रासंगिकता
और वास्तविकता को सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयासकिया गया है। हालांकि, यह
https://healthiswealthsalogan.blogspot.com/ की नैतिक जिम्मेदारी नहीं है। आप
किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने डॉक्टर से आवश्यक सलाह लेने का विनम्र अनुरोध
करते हैं। हमारा उद्देश्य केवल आपको जानकारी प्रदान करना मात्र है।






No comments:
Post a Comment
Comment for information