Thursday, March 12, 2020

हरी मिर्च के जानिए बेहतरीन फायदे | hari mirch ke fayde


 हरी मिर्च के जानिए बेहतरीन फायदे

क्रिस्टोफर कोलंबस ने केवल भारत को अमेरिका समझने कि गलती की, बल्कि चिली या मिर्च को काली मिर्च समझ लिया।  इसलिए मिर्च का नाम 'चिली पेपर' पड़ गया।  1492 में कैरेबियन की यात्रा के दौरान उन्हें मिर्च का सामना हुआ। 15 वीं शताब्दी के अंत में पुर्तगालियों द्वारा भारत में लाया गया था।

 हरी मिर्च के जानिए बेहतरीन फायदे,hari mirch ke fayde
हरी मिर्च

 hari mirch ke fayde


हरी मिर्च कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन , विटामिन बी6, विटामिन सी, आयरन, कॉपर, पोटेशियम, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होती है। इसके अलावा इसमें बीटा कैरोटीन, क्रीप्टोक्सान्थिन, लुटेन -जॅक्सन्थि आदि स्वास्थ्यवर्धक चीजें मौजूद हैं. वैसे तो आमतौर पर इसका इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए ही किया जाता है लेकिन हाल में हुए कई शोध इस बात का दावा करते हैं कि हरी मिर्च खाने से कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।

हरी मिर्च भोजन में स्वादिष्ट तीखापन लाने वाली होती है। स्वाद के साथ ही सेहत के लिए भी गुणों का खजाना अपने आप में समेटे हुआ है। यह आपके स्वास्थ्य को कई तरह से बेहतर बनाए रखने में मदद करती है। अगर आप अब तक अनजान हैं, हरी मिर्च के सेहतमंद गुणों से, तो जानते है  हरी मिर्च के बेहतरीन फायदे

1. हरी मिर्च रक्तचाप को नियंत्रित करती है-


 हरी मिर्च के जानिए बेहतरीन फायदे,hari mirch ke fayde

                             रक्तचाप


रक्तचाप को नियंत्रित करने में हरी मिर्च काफी फयदेमंद होती है। मधुमेह होने की स्थिति में भी हरी मिर्च में रक्तचाप का स्तर नियंत्रित रखने के गुण होते हैं।

2. हरी मिर्च संक्रमण से बचाती है  

हरी मिर्च में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो किसी भी प्रकार के संक्रमण से शरीर और त्वचा की रक्षा करते हैं। यह त्वचा के लिए एंटी इंफ्लेमेटरी मेडिसिन की तरह काम करती है।

3. हरी मिर्च प्रतिरोधक क्षमता को मज़बूत बनाता है-

मिर्च में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी होता है, जो रोगों से लड़ने की क्षमता में वृद्धि कर हमारी प्रतिरोधक क्षमता को मज़बूत बनाता है। हरी मिर्च खाने के बाद आपकी बंद नाक का खुल जाना भी इसी का एक उदाहरण है। 

4. हरी मिर्च कैंसर के खतरे को कम करती है-

हरी मिर्च के जानिए बेहतरीन फायदे,hari mirch ke fayde
कैंसर 

कैंसर से लड़ने और शरीर को सुरक्षित रखने के लिए भी हरी मिर्च फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर की आंतरिक सफाई के साथ ही फ्री रेडिकल से बचाकर कैंसर के खतरे को कम करती है।

5.  हरी मिर्च चोट या घाव में फायदेमंद-

इसमें प्रचुर मात्रा में पाया जाने वाला विटामिन-सी चोट या घाव को भरने में सहायक होता है। विटामिन-सी हड्डियों, दांतों और आंखों के लिए भी फायदेमंद  होता है।

6.  हरी मिर्च आंखों के लिए फायदेमंद-


 हरी मिर्च के जानिए बेहतरीन फायदे | hari mirch ke fayde
आंखों के रोशनी

हरी मिर्च में प्रचुर मात्रा में विटामिन पाया जाता है जो आंखों के रोशनी बढाने वाली होती है।

7.  हरी मिर्च ब्लड सुगर को नियंत्रित करता है-


हरी मिर्च के जानिए बेहतरीन फायदे, hari mirch ke fayde
ब्लड शुगर

हरी मिर्च पर हुए शोध के मुताबिक, हरी मिर्च का सेवन करने से शरीर का ब्लड शुगर सामान्य बना रहता है। इसलिए डायबिटीज पेशेंट्स को हरी मिर्च का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए।

8.  हरी मिर्च आथ्रॉईटिस के मरीजों के लिए फायदेमंद-

आथ्रॉईटिस के मरीजों के लिए भी हरी मिर्च काफी फायदेमंद होती है। इसके अलावा यह शरीर के अंगों में होने वाले दर्द को भी कम करने में सहायक होता है।

9. हरी मिर्च फेफड़ों के कैंसर का खतरा भी कम करता है-

इसके सेवन से  फेफड़ों के कैंसर का खतरा भी कम होता है। इसलिए ध्रूमपान का सेवन करने वालों को हरी मिर्च को अपने भोजन में ज्यादा शामिल करना चाहिए, क्योंकि उन्हें फेफड़ों के कैंसर का खतरा सबसे ज्यादा होता है।

10. हरी मिर्च मूड बूस्टर का काम करता है-


हरी मिर्च के जानिए बेहतरीन फायदे,hari mirch ke fayde
मूड

हरी मिर्च को मूड बूस्टर के रूप में भी जाना जाता है। यह मस्तिष्क में एंडोर्फिन का संचार करती है जिससे हमारा मूड काफी हद तक खुशनुमा रहने में मदद करती है। 

11. हरी मिर्च वजन को नियंत्रित करता है-


 हरी मिर्च के जानिए बेहतरीन फायदे,hari mirch ke fayde
वजन घटाने में हरी मिर्च

वजन घटाने में हरी मिर्च आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। इसका प्रमुख कारण है, कि हरी मिर्च में कैलोरी बिल्कुल भी नहीं होती। इसके प्रयोग से आप पोषक तत्वों को तो ग्रहण करते हैं, लेकिन आपके शरीर को कैलोरी नहीं मिलती। 

12. हरी मिर्च त्वचा के लिए फायदेमंद-


हरी मिर्च के जानिए बेहतरीन फायदे,hari mirch ke fayde
त्वचा जवां और खूबसूरत

हरी मिर्च विटामिन- से भरपूर होता है जो आपकी त्वचा के लिए भी फायदेमंद होती है। यह आपकी त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने के साथ ही त्वचा में कसाव लाती है, जिससे त्वचा जवां और खूबसूरत दिखाई देती है।

13. हरी मिर्च प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को कम करती है 

हरी मिर्च पुरूषों में प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को कम करती है। वैज्ञानिक द्वारा किए गए एक अध्ययन के अनुसार हरी मिर्च खाने से प्रोस्टेट की समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाती है।


14. हरी मिर्च दिल के लिए फायदेमंद होती है।

दिल के लिए भी हरी मिर्च काफी फायदेमंद होती है। एक शोध के अनुसार हरी मिर्च से हृदय से संबंधित सारी बीमारियां ठीक हो जाती हैं। इस से रक्त में थक्कों की समस्या ठीक हो जाती है।

15. हरी मिर्च पाचन तंत्र को मजबूत करता है

हरी मिर्च आपके पाचन तंत्र को मजबूत करता है, जिससे पाचन क्रियाओं को दुरूस्त रहता है। हरी मिर्च में फाइबर्स भी अच्छी मात्रा में होते हैं जिससे मिर्च अपने डायट में सामिल करने से भोजन का पाचन जल्दी होता है।

अस्वीकरण (Disclaimer)
इस जानकारी की सटीकता, प्रासंगिकता और वास्तविकता को सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया गया है। हालांकि, यह https://healthiswealthsalogan.blogspot.com/ की नैतिक जिम्मेदारी नहीं है। आप किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने डॉक्टर से आवश्यक सलाह लेने का विनम्र अनुरोध करते हैं। हमारा उद्देश्य केवल आपको जानकारी प्रदान करना मात्र है।


No comments:

Post a Comment

Comment for information

Angoor ke fayede अंगूर खाने के फायदे

अंगूर खाने के फायदे अंगूर में पर्याप्त मात्रा में कैलोरी, फाइबर और विटामिन सी और ई पाए जाते हैं।अंगूर के लाजवाब स्वाद से तो हम सभी परिचित है...