कोरोना वायरस (coronavirus) के शुरुआती लक्षण एवं बचाव और यात्रा के दौरान अपनाई जानेवाली सावधानियाँ
![]() |
| |coronavirus |
coronavirus symptoms
हाल ही वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की रिपोर्ट के मुताबिक स्वीकार किया गया है कि बहुत क्लोजली रहने और एक-दूसरे के साथ चीजें शेयर करने से करॉना वायरस के फैलने की संभावना को पूरी तरह नकारा नहीं जा सकता है। लेकिन पिछले दिनों आई खबरों के मुताबिक चीन ने यह माना है कि यह वायरस ह्यूमन टु ह्यूमन ट्रांसफर होता है।
![]() |
| |coronavirus symptoms |
चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोना वायरस का प्रकोप धीरे-धीरे दुनिया के कई देशों में फैल चुका है। हालांकि अभी तक इस वायरस के बारे में माना जा रहा था कि यह एक इंसान से दूसरे इंसान में संक्रमित नहीं होता है। लेकिन हाल ही में वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने कहा है कि बहुत क्लोजली रहने और एक-दूसरे के साथ चीजें शेयर करने से करॉना वायरस के फैलने की संभावना को पूरी तरह नकारा नहीं जा सकता है। हालांकि अब चीन की तरफ से इस बात की पुष्टि हो गई है कि यह वायरस ह्यूमन टु ह्यूमन ट्रांसफर होता है
एक्सपर्ट से जानें कोरोना वायरस के शुरुआती लक्षण और बचाव के उपाय
चीन के वुहान शहर से शुरू हुए कोरोना वायरस का संक्रमण अब दुनिया भर के कई देशों में पांव पसार चुका है। चीन के बाद ईरान, हांगकांग, जापान, इटली समेत कई देशों के बाद अब इसने भारत में भी इसने दस्तक दे दी है। इस वायरस का किसी भी देश के पास कोई इलाज नहीं है। लेकिन हाँ कुछ सावधानी बरतकर आप इससे बच सकते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, अब तक के शोध से पता चला है कि यह वायरस हवा से नहीं बल्कि सांस लेने / सांस छोड़ने, खांसने और छींकने की वजह से फैल रहा है। इसलिए जिन्हें सर्दी-जुकाम हुआ हो उससे दूरी बनाकर रखें।
![]() |
| coronavirus symptoms |
कोरोना के लक्षण को लेकर यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट डॉ के-के पांडे का कहना है कि इस कोरोनावायरस (COVID 19) में बुख़ार होता है, सूखी खांसी होती है और फिर सांस लेने में परेशानी होने लगती है, ये कोरोना वायरस COVID 19 के नाम से जाना जाता है इसमें खांसी, तेज बुखार, सांस फूलना जैसे लक्षण होते हैं।
ये दूसरे फ्लू से बिल्कुल अलग है। इससे संक्रमित देशों से जो लोग आए हैं उनमें इसका ज़्यादा खतरा है, उन्हें नोडल सेंटर पर जाकर जांच करानी चाहिए। इसकी खास बात यह भी है कि 85 फीसदी लोगों में यह हल्की बीमारी के रूप में होती है जो अपने आप ठीक हो रही है, 15 फीसदी को हॉस्पिटल में जाने की ज़रूरत होती है, सिर्फ़ 5 फीसदी लोगों में ही गंभीर कोरोना वायरस होता है। इसलिए घबराने की ज़रूरत नहीं है।
कोरोना वायरस को लेकर देश में तरह-तरह के भ्रम फैलाए जा रहे हैं, ऐसे में यह जानना बेहद ज़रूरी है कि अगर कोई इस बीमारी की चपेट में आ जाए या आने की आशंका हो तो क्या करना चाहिए। इसको लेकर डॉ के-के पांडे ने बताया कि कोरोना वायरल इंफेक्शन का कोई पुख्ता इलाज नहीं है। इसमें मरीज को सपोर्टिव इलाज दिया जाता है। लक्षण के आधार पर इलाज किया जाता है। इसके लिए स्पेशल बचाव ज़रूर रखना चाहिए। खासकर मास्क संक्रमण से बचाने के लिए ज़रूरी है, हाथ धोएँ। हमारे देश के लिए अच्छी बात यह है कि चीन के बाद हमें इस बीमारी के बारे में काफी आइडिया हो गया और जिस टाइम ये वायरस हमारे देश में आया यहाँ समर की शुरुआत हो गई है।
गर्मी में ये वायरस नहीं फैलते हैं, इसको लेकर पैनिक न फैलाएँ। उम्मीद की जा रही है कि अप्रैल में इससे काफी राहत मिलेगी। इस बीमारी से बचने के लिए बेसिक अवेयरनेस ज़रूरी है। अगर कोई आपका फैमिली मेंबर इन संक्रमित देशों की यात्रा से लौटकर आया है खास सावधानी की ज़रूरत है।
![]() |
| coronavirus symptoms |
लोग ग़लत तरीके से मास्क पहनते हैं और बार-बार चेहरा छूकर संक्रमण का खतरा बढ़ा सकते हैं। इसको लेकर डॉ के-के पांडे बताते हैं कि मास्क को आगे से बिल्कुल न छुएँ, उसे उतारते समय हमेशा पीछे से उतारे और मास्क पहनने से पहले और बाद में हाथ ज़रूर धोएँ।
बचाव के टिप्स, जिन्हें अपनाकर आप कोरोना वायरस से बच सकते हैं
हाथ धोएँ
दिन भर में बीमारी फैलाने वाले जर्म्स आपके हाथों में लग सकते हैं उनसे बचने के लिए बार-बार हाथ धोना चाहिए।
ग्लोबल एडवाइजरी: वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन का कहना है कि Covid-19 कोरोनावायरस से बचने के लिए हाथों की हाइजीन सबसे ज़्यादा ज़रूरी है।
CDS: अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने साबुन और पानी से हाथों को धोने को सबसे अच्छा बचाव का तरीका बताया है।
साबुन, पानी या सैनिटाइजर कौन है सबसे अच्छा
साबुन और पानी से हाथ धोने का अच्छा ऑप्शन बताया गया है, क्योंकि सैनिटाइजर कुछ जर्म्स को मारने में नाकाम साबित हो चुका है।
ग्रीसी और धूल भरे हाथों के लिए भी सैनिटाइजर अच्छा नहीं है।
एल्कोहल एक विकल्प
अगर साबुन ना हो तो आप अल्कोहल वाले सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
हाथ धोने का सही तरीका, 5 स्टेप में जानें
1. सबसे पहले अपने हाथों को पानी की टैप के नीचे गीला करें और पानी की टैप बंद कर दें।
2. इसके बाद हाथों में साबुन अच्छे से हाथों के पीछे, उंगलियों के बीच में और नाखूनों के आसप-पास अच्छे से लगाएँ।
3. 20 सेकेंड के लिए हाथों को स्क्रब करें।
4. साफ पानी से अपने हाथ धोएँ
5. सूखे साफ कपड़े से अपने हाथों को पोछें।
यहाँ बात करते हैं उन बातों के बारे में जो आपको यात्रा के दौरान ध्यान रखनी चाहिए...
मीट और खासतौर पर सी-फूड खाने से बचें
वैज्ञानिकों की तरफ से कहा गया है कि यह आमतौर पर पशुओं में पाया जाने वाला वायरस है लेकिन अब यह मनुष्य से मनुष्य में भी संचारित हो रहा है। इसलिए देश के बाहर जानेवाले और देश में रहनेवाले लोगों को भी सी-फूड फिलहाल ना खाने की सलाह दी जा रही है। खासतौर पर उन लोगों को जो समुद्री तटों से जुड़े एरियाज के निवासी हैं।
केद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा परामर्श
केद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा परामर्श जारी करते हुए देशवासियों को सुझाव दिया गया है कि अगर आप किसी भी कारण से चीन की यात्रा पर जा रहे हैं तो वहाँ सी-फूड और मीट का सेवन करने से बचें। खेतों और मीट मंडियों में ना जाएँ।
यात्रा के दौरान मीट खाने से बचें
किसी भी देश की यात्रा करने के दौरान मीट खाने से बचें और कच्चा या अधपका मीट तो बिल्कुल भी ना खाएँ।
कोरोना वायरस से बचाव के तरीके
यात्रा के दौरान बीमार लोगों से संपर्क ना बढ़ाएँ। अगर किसी को जुकाम, खासी, फीवर, नाक बहना जैसी दिक्कतें हैं तो ऐसे यात्रियों से दूरी बनाकर रखें।
जो लोग कोल्ड और फीवर जैसी बीमारियों से जूझ रहे हैं, वे यात्रा करने से बचें। अगर यात्रा करनी ही पड़े मास्क पहनें और खाने-पीने से सम्बंधी सावधानियाँ ज़रूर बरतें।
जो लोग खासतौर पर चीन की यात्रा पर जा रहे हैं उनके लिए किसी भी चीज को छूने या यूज करने के बाद साबुन से हाथ धोना ज़रूरी है। साथ ही सहयात्रियों के साथ खाना-पीना शेयर करने से बचें। खांसते या छींकते हुए मुंह पर रुमाल रखें। हैंड सेनिटाइजर का उपयोग करते रहें।
जो लोग दूसरे देशों की और खासतौर पर चीन की यात्रा से वापस लौट रहे हैं, उनके स्वास्थ्य की जांच के लिए सभी प्रमुख हवाई अड्डों पर करॉना वायरस की जांच की व्यवस्था कि गई है। अगर आप दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नै, बेंग्लुरु, कोच्ची, हैदराबाद एयरपोर्ट पर चीन की यात्रा करके लौट रहे हैं तो करॉना वायरस की जांच के लिए आपकी स्वास्थ्य सम्बंधी चांज की जाएगी आप इसमें स्वास्थ्य स्टाफ का सहयोग करें।
भारत में कोरोना वायरस
दुनिया के अन्य देश भी अपने यहाँ दूसरे देशों से आनेवाले यात्रियों की एयरपोर्ट पर सेहत सम्बंधी चांज करा रहे हैं। यह सब कोरोना वायरस के प्रभाव को बढ़ने से रोकने के लिए किया जा रहा है। इसलिए अगर आप विदेश यात्रा के लिए जा रहे हैं तो वहाँ के बारे में ज़रूरी बातें जान लें।
![]() |
| |coronavirus symptoms |
पैक्ड फूड या डिब्बा बंद फूड खाने से बचें
ऐसा पैक्ड फूड या डिब्बा बंद फूड खाने से बचें जिसमें मीट या सी-फूड का इस्तेमाल किया गया हो। बेहतर होगा कि यात्रा के दौरान आप कुछ ड्राई और सेफ फूड अपने साथ कैरी करें। इनमें खाखरा, मीठी-नमकी भुजिया, सेव, वेज कूकीज जैसी चीजें शामिल कर सकते हैं।
यात्रा करने से पहले इन बातों पर ध्यान दें
यात्रा के लिए निकलने से पहले पूरी नींद लें और खाली पेट किसी सफ़र के लिए ना निकलें। अगर यात्रा के दौरान आपको सर्दी, गले में दर्द, नाक बहना, खांसी जैसी समस्याएँ होने लगें तो आप तुरंत क्रू मेंबर्स को इंफॉर्म करें।
अब दिल्ली में भी इस वायरस का पहला केस सामने आ चुका है। हालांकि एयरपोर्ट पर जांच के दौरान यह व्यक्ति सही पाया गया था लेकिन कुछ समय बाद इसमें इस बीमारी के सिंप्टम नजर आने लगे। ऐसे में ज़रूरी है कि आप भीड़-भाड़ वाले प्लेसेज पर मास्क पहनकर जाएँ।





If you're attempting to lose weight then you absolutely have to get on this totally brand new personalized keto plan.
ReplyDeleteTo design this keto diet, licensed nutritionists, personal trainers, and top chefs have joined together to develop keto meal plans that are efficient, suitable, cost-efficient, and delightful.
From their grand opening in early 2019, thousands of individuals have already completely transformed their body and health with the benefits a great keto plan can offer.
Speaking of benefits; clicking this link, you'll discover 8 scientifically-confirmed ones provided by the keto plan.