Coronavirus: छोटी सी गलती न बिगाड़ दे होली का मजा, इन बातों का रखें ध्यान और जाने गुणों से भरपूर है होली का पसंदीदा पेय ठंडाई, शरीर को मिलती है ताकत, पाचन होता है दुरुस्त
![]() |
होली |
coronavirus se bachav aur holi ka thanda pay.
कोरोनावायरस
से संक्रमण के
मामले बढ़ने के
बाद लोगों के
बीच इसका खौफ
ऐसा है कि
होली पर भी
लोगों से बहुत
सावधानी बरतने की अपील
की गई है।
होली में लोग
एक जगह पर
जमा होते हैं
और साथ ही
पानी का भी
खूब इस्तेमाल करते
हैं। ऐसे में
यह आशंका जताई
जा रही है
कि कोरोनावायरस का
संक्रमण लोगों को इफेक्ट
कर सकता है।
लेकिन ऐसा भी
नहीं है कि
आप कोरोना के
डर से होली
के त्योहार का
आनंद ही न
उठाएं। आप होली
खेले , लेकिन कोरोनावायरस से
बचाव के लिए
सावधानियां बरतनी भी जरूरी
है।
![]() |
| होली |
• पर्व-त्योहार
के जश्न में
हम कई बार
चीजों को अनदेखा
कर देते हैं।
होली के मौके
पर हमें विशेष
सावधानी बरतने की जरूरत
है।
• होली का
त्योहार तो वैसे
रंग और गुलाल
का होता है,
लेकिन कोरोनावायरस से
बचाव के लिए
इस बार पानी
वाली होली से
दूर ही रहना
चाहिए।
• कोरोना के संक्रमण
से बचने के
लिए सूखी होली
खेलना चाहिए।
![]() |
| होली |
• हेवी वायरस
होने की वजह
से कोरोना ज्यादा
दूर तक ट्रेवल
नहीं कर पाता
है। यह वेट
पार्टिकल्स में ही
ट्रेवल कर पाता
है। ऐसे में
सुरक्षित रहने के
लिए आप सूखी
होली खेलें।
• होली के
जश्न में हम
अपने स्वास्थ्य लक्षणों
को नजरअंदाज कर
देते हैं। इस
दौरान हम ध्यान
ही नहीं देते
हैं कि नाक
या आंखों से
पानी क्यों आ
रहा है? ऐसी
गलती बिल्कुल भी
न करें और
डॉक्टर से एक
बार जरूर सलाह
लें।
• कोशिश करें कि
आप भीड़ वाली
जगह पर कम
जाएं। बेहतर रहेगा
कि अपने घर
पर ही एक
दूसरे के साथ
होली खेलें।
![]() |
| होली |
• होली के
दिन अगर कोई
बाहरी आपके घर
आ रहा है
तो उसे सेनेटाइजर इस्तेमाल कराने के बाद
ही रंग लगाने
दें।
• सार्वजनिक जगहों पर
जाते वक्त मास्क
पहनना बिल्कुल न
भूलें।
• इस होली
पर आप एक
दूसरे को पूरी
तरह से रंग
में भिगोने की
जगह माथे पर
तिलक लगाकर भी
त्योहार को मना
सकते हैं।
• होली के
दिन बाजार की
बनी मिठाई के
बजाए घर की
बनी मिठाइयां ही
खाय और एक
दूसरे को खिलाय।
अब हम जानेगे गुणों से भरपूर होली का पसंदीदा ठंडा पेय, जिससे शरीर को मिलती है ताकत और पाचन होता है दुरुस्त।
![]() |
| ठंडा पेय |
हम लोग जानते
है कि होली
रंगों और पकवानों का त्योहार है।
इस खास मौके
पर लोग तरह-तरह की
खाने वाली चीजें
बनाते हैं। सबसे
खास इस मौके
पर ठंडाई होती
है। लोग बड़े
ही चाव से
ठंडाई का सेवन
करते हैं। ठंडा
पेय शरीर के
लिए बेहद फायदेमंद
होता है। आइए
जानते हैं, किस
तरह ठंडा पेय
हमारी शरीर को
फायदा पहुंचाता है-
ठंडा पेय को
स्वादिष्ट बनाने के लिए
सौंफ का इस्तेमाल
किया जाता है।ठंडा
पेय में सौंफ
की मात्रा होने
से शरीर को
ठंडक मिलती है।
सौंफ में एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण मौजूद
रहता है, जिससे
पाचन क्रिया में
सुधार होता है।
सौंफ से गैस्ट्रिक
समस्याएं दूर होती
हैं।
![]() |
| ठंडा पेय |
ठंडा पेय पेट
के लिए बेहतर
चीज है। शरीर
को ठंडक देने
के अलावा ये
पेट फूलने जैसी
समस्या को भी
दूर करती है।
ठंडाई में मेथी
और सौंफ का
इस्तेमाल किया जाता
है जो पाचन
क्रिया को बढ़ाता
है।
ठंडा पेय में
तरबूज के बीज
मिलाए जाते हैं।
इससे शरीर को
प्राकृतिक ऊर्जा मिलती है।
इसके अलावा ठंडा
पेय में मिले
बादाम और पिस्ता
से भी शरीर
को ताकत मिलती
है और पीने
वाला इससे एनर्जिटिक
फील करता है।
ठंडा पेय में
काली मिर्च और
लौंग जैसे मसालों
का इस्तेमाल किया
जाता है। इनसे
मिलकर तैयार ठंडा
पेय इम्यून सिस्टम को बेहतर करने
में फायदेमंद साबित
होती है। साथ
ही अगर ठंडा
पेय में केसर
मिलाया जाए और
उसका सेवन किया
जाए तो ठंडा
पेय एंटी-डिप्रेशन
और एंटी-ऑक्सीडेंट
का काम करती
है।
अस्वीकरण
(Disclaimer)
इस जानकारी की सटीकता,
प्रासंगिकता और वास्तविकता
को सुनिश्चित करने
के लिए हर
संभव प्रयास किया
गया है। हालांकि,
यह
https://healthiswealthsalogan.blogspot.com/ की
नैतिक जिम्मेदारी नहीं
है। आप किसी
भी उपाय को
आजमाने से पहले
अपने डॉक्टर से
आवश्यक सलाह लेने
का विनम्र अनुरोध
करते हैं। हमारा
उद्देश्य केवल आपको
जानकारी प्रदान करना मात्र
है।






No comments:
Post a Comment
Comment for information