सलमान खान के साथ इस सीन को शूट करने के बाद फूट-फूटकर रोईं थीं भाग्यश्री, जानिए क्या थी इस की वजह|
Salman aur Bhagyashree
एक्ट्रेस भाग्यश्री ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन से की थी। इनका पहला सीरियल 'कच्ची धूप' 1987 में आया। लेकिन भाग्यश्री को पहचान मिली सलमान खान के साथ डेब्यू फ़िल्म से। सलमान खान और भाग्यश्री ने 'मैंने प्यार किया' से फ़िल्म इंडस्ट्री में अपना कदम रखा था।
![]() |
| सलमान खान भाग्यश्री |
बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान के साथ साल 1989 में आई फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से डेब्यू करनेवाली अभिनेत्री भाग्यश्री ने बहुत कम फिल्मो में काम किया है। क्योकि अपनी पहली फिल्म के बाद ही उन्होंने अपने स्कूल के दोस्त हिमालय दासानी के साथ घर वालो के खिलाफ जाकर शादी कर ली थी।
सलमान खान और भाग्यश्री ने फ़िल्म 'मैंने प्यार किया' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उस समय 'मैंने प्यार किया' ने बॉक्स ऑफिस पर खूब हंगामा किया था। सलमान खान और भाग्यश्री दोनों ही युवा दिलों की धड़कन बन गए थे। सलमान खान और भाग्यश्री ने बॉलीवुड में सफलता की उड़ान भरनी शुरु किया थी। अब एक बार फिर एक्ट्रेस भाग्यश्री सुर्खियों में आ गई हैं। जिसकी वजह है उनकी फिटनेस और एक्सरसाइज। सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाली भाग्यश्री आए दिन एक्सरसाइज करते हुए अपनी फोटो और वीडियो पोस्ट करती हैं। एक्ट्रेस भाग्यश्री अब 50 साल की हो गई हैं लेकिन इस उम्र में भी उनकी फिटनेस देखने लायक है।
![]() |
| सलमान खान भाग्यश्री |
फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ का ‘कबूतर जा-जा’ गाना उस समय काफी हिट हुआ था। इस गाने में सलमान खान को भाग्यश्री के साथ बाहों में भरने वाला एक सीन करना था। जैसी ही इस सीन को शूट किया गया तो भाग्यश्री फूट-फूटकर रोने लगी थीं। इसके बाद सलमान खान घबरा गए थे। दबंग खान ने पूछा था क्या कोई गलती हो गई मुझसे? तो भाग्यश्री ने जवाब में ना दिया।
![]() |
| सलमान खान भाग्यश्री |
फिल्म का यह सीन शूट हो जाने के बाद ‘मैंने प्यार किया’ के डायरेक्टर ने भाग्यश्री से रोने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि वह रुढ़ीवादी परिवार से हैं उनके परिवार ने आज तक चूड़ीदार से ज्यादा ड्रेस पहनने की इजाजात नहीं दी। इसलिए बाहों में भरने वाला सीन करते हुए में घबरा गईं और रोने लगीं। खबरे है की इसके बाद डायरेक्टर ने उनके हिसाब से ही सरे सीन शूट किये थे।
![]() |
| भाग्यश्री |
साल 1989 में आई फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से भाग्यश्री ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके अगले साल 1990 में ही भाग्यश्री ने शादी कर ली। भाग्यश्री की मुलाकात हिमालय से तब हुई थी जब वह स्कूल में थी। हालांकि उनके माता-पिता इस शादी के विरोध में थे, लेकिन बाद में उन्होंने अपने माता-पिता, सूरज, सलमान और कुछ करीबी दोस्तों की मौजूदगी में एक मंदिर में उनसे शादी कर ली। भाग्यश्री और हिमायल के दो बच्चे हैं।
![]() |
| भाग्यश्री हिमालय |
हाल में एक इंटरव्यू में अपनी निजी ज़िंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया एक समय वे और उनके पति अलग हो गए थे लेकिन कुछ समय दूर रहने के बाद वे फिर से एक हो गए और आज तक एक साथ है।
![]() |
| भाग्यश्री हिमालय |
भाग्यश्री आगे कहती हैं कि अलगाव की उस अवधि ने उन्हें इस सवाल पर सोचने को मजबूर कर दिया कि अगर उन्होंने हिमालय से शादी नहीं की होती, तो क्या होता। वह आगे कहती हैं, "मुझे ऐसा लगता था कि क्या होता अगर वह मेरी ज़िन्दगी में नहीं होते और मैं किसी और से शादी कर लेती? मैं ऐसा सोचने को मजबूर हुई थीं क्योंकि डेढ़ साल का एक ऐसा दौर था, जब हम साथ नहीं थे। वह एहसास अभी भी याद आता है, तो डर लगता है।"
![]() |
| भाग्यश्री बेटे |
शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है जिसमें वे बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री के बेटे और अभिमन्यु दसानी के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं।
![]() |
| शिल्पा शेट्टी |
शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर अकसर एक्टिव रहती हैं और बहुत ही मजेदार वीडियो भी पोस्ट करती हैं। लेकिन शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री के बेटे और अपने को-स्टार अभिमन्यु दसानी के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। अभिमन्यु दसानी और शिल्पा शेट्टी एक साथ 'निकम्मा' फ़िल्म में नजर आएंगे। दिलचस्प यह है कि इस वीडियो की कहानी कुछ और ही है। इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस ऐप के सक्सेस को शेयर कर रही होती हैं और इसी बीच अभिमन्यु दसानी बीच में आ जाते हैं और इस पर शिल्पा शेट्टी उनकी जैकेट खोलकर उनके ऐब्स दिखाने लगती हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। इस वीडियो को लगभग 10 लाख बार देखा जा चुका है।
![]() |
| शिल्पा शेट्टी |
शिल्पा शेट्टी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'सम्मान की बात है। हमारी शिल्पा शेट्टी ऐप को गूल प्ले की 2019 की पर्सनल ग्रोथ कैटरगरी में बेस्ट ऐप से नवाजा गया है। साल के अंत के लिए इससे बेहतर खबर नहीं हो सकती। आप सभी का हमारी ऐप को लेकर ढेर सारे प्यार और समर्थन के लिए शुक्रिया। मेरा वादा है कि आने वाले साल आपके लिए और भी कमाल भरे रहने वाले हैं।' शिल्पा शेट्टी ने अभिमन्य दसानी का भी जिक्र किया है क्योंकि दोनों 'निकम्मा' फ़िल्म में एक साथ नजर आएंगे।
![]() |
| शिल्पा शेट्टी |
शिल्पा शेट्टी को अपनी फिटनेस के लिए खास तौर पर पहचाना जाता है और सोशल मीडिया पर उनके फिटनेस वीडियो खूब धूम भी मचाते हैं। शिल्पा शेट्टी ने कुछ समय पहले अपनी एक ऐप लॉन्च की थी, जिसे जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा है। वैसे टीवी और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के बाद शिल्पा शेट्टी फ़िल्मों में फिर से पारी खेलने के लिए तैयार हैं।










No comments:
Post a Comment
Comment for information