Tuesday, February 25, 2020

लौकी खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है| Lauki ke fayde

लौकी खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। (Lauki ke fayde)


लौकी खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, Lauki ke fayde
लौकी खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है


लौकी का वानस्पतिक नाम Lagenaria siceraria है। यह एक सब्जी है। जिसका वैकल्पिक नाम 'लउका' या 'कद्दू' है। लौकी का उत्पत्ति भारत में हुआ था लेकिन यहाँ से अफ्रीका तथा अन्य गर्म देशों तक पहुंच गया। इसका सब्जी रूप में सभी घरों में किया जाता है। इसका उपयोग ऑसाधी के रूप में भी किया जाता है। जैसे मोटापा कम करने के लिए इसके रस का प्रयोग किया जाता है। आकार के अनुसार लौकी मुख्यतः दो प्रकार की होती है-लम्बी बेलनाकार लौकी तथा गोल लौकी। इसका सबसे अच्छी बात है कि यह आसानी से मिल जाती है।

लौकी खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है,Lauki ke fayde
लौकी खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है



आमतौर पर लोग लौकी खाने से बचते हैं। कुछ को इसका स्वाद पसंद नहीं होता है तो कुछ को ये पता ही नहीं होता है कि यह स्वास्थ्य के लिए कितनी फायदेमंद है। अगर आपको भी लगता है कि लौकी खाने से कोई फायदा नहीं है तो आपको बता दें कि ऐसा नहीं है। लौकी एक बेहद फायदेमंद सब्जी है, जिसके इस्तेमाल से आप कई तरह की बीमारियों से राहत पा सकते हैं। अब हम जनेगे लौकी के गुणकारी फायदे के बारे में——


लौकी खाने के फायदे:



1. वजन कम करने में फायदेमंद-


लौकी खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है,Lauki ke fayde
लौकी खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है| 

कुछ ही लोगों को ये पता होगा कि लौकी खाने से वजन कम होता है। आपको शायद इस बात पर यकीन न हो लेकिन किसी भी दूसरी चीज की तुलना में लौकी ज़्यादा तेजी से आपके वजन कम करती है। आप चाहें तो लौकी का जूस नियमित रूप से पी सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो इसे उबालकर इसमें नमक डालकर भी इस्तेमाल में ला सकते हैं।

2. शरीर में ताजगी बनाए-

लौकी खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, Lauki ke fayde
लौकी खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है

लौकी को हल्की सब्जियों में गिना जाता है। इसे खाने से पेट में भारीपन महसूस नहीं होती है, बल्कि यह शरीर में ताजगी बनाए रखने में सहायक होता है। प्रतिदिन तरोताजा बने रहने के लिए, नमक या मसाले डालकर लौकी का जूस पीना फायदेमंद होता है।


3. नेचुरल ग्लो के लिए फायदेमंद-

लौकी खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, Lauki ke fayde
लौकी खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है

लौकी में नेचुरल वॉटर होता है। इसलिए इसका नियमित इस्तेमाल से प्राकृ‍तिक रूप से आपके चेहरे की रंगत निखरती है। आप चाहें तो इसके जूस का सेवन कर सकते हैं या फिर उसकी कुछ मात्रा हथेली में लेकर चेहरे पर मसाज कर सकते हैं। इसके अलावा लौकी की एक स्लाइस को काटकर चेहरे पर मसाज करने से भी चेहरे पर निखार आता है।


4. मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद-

लौकी खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, Lauki ke fayde
लौकी खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है

मधुमेह के रोगियों के लिए लौकी किसी वरदान से कम नहीं है। प्रतिदिन सुबह उठकर खाली पेट लौकी का जूस पीना मधुमेह के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।


5. पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने के लिए फायदेमंद-

लौकी खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, Lauki ke fayde
लौकी खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है

अगर आपको पाचन क्रिया से जुड़ी कोई समस्या हो तो लौकी का जूस आपके लिए बेहतरीन उपाय हो सकता है। लौकी का जूस काफी हल्का होता है और इसमें कई ऐसे तत्व होते हैं, जो कब्ज और गैस की समस्या में राहत देने का काम करते हैं।


6. पोषक तत्वों से भरपूर-

लौकी खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, Lauki ke fayde
लौकी खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है

लौकी में कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन और लवण पाए जाते हैं। इसमें अलावा विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियमआयरन, मैग्नीशियम पोटेशियम और जिंक पाया जाता है। ये पोषक तत्व शरीर की कई आवश्यकताओं की पूर्ति करते हैं और शरीर को बीमारियों से सुरक्षित भी रखते हैं।


7. कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए फायदेमंद-

लौकी खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है,Lauki ke fayde
लौकी खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है

लौकी का इस्तेमाल करना दिल के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके इस्तेमाल से हानिकारक कोलेस्ट्रॉल कम हो जाता है। कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक होने से दिल से जुड़ी कई बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है।


8. मूत्र सम्बंधी समस्याओं में फायदेमंद- 

लौकी खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है,Lauki ke fayde
लौकी खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है


मूत्र सम्बंधी अर्थात यूरिनरी डिसऑर्डर की समस्याओं में भी लौकी बेहतर कारगर साबित होता है। यह शरीर में सोडियम की अधि‍कता को कम करने में सहायक होता है, जो यूरिन के जरिए बाहर निकल जाता है।


सावधानी-
1 लौकी के जूस का सेवन करते समय यह ध्यान रखें कि इसे किसी अन्य वेजिटेबल जूस के साथ मिक्स न करें।


2 लौकी का जूस बनाने से पहले उसे टेस्ट कर लें, यदि वह कड़वी हो तो उसका सेवन बिल्कुल न करें। इसमें टेट्रासायक्ल‍िक होता है, जिससे आपको डिहाइड्रेशन, जी मचलाना, गैस जैसी समस्याएँ हो सकता है।


तो अब लौकी से परहेज कैसा।? इसे भोजन में शामिल करें और हमेशा स्वस्थ रहें। यह बहुत फायदे का सौदा..?

अस्वीकरण (Disclaimer) 
इस जानकारी की सटीकता, प्रासंगिकता और वास्तविकता को सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया गया है। हालांकि, यह https://healthiswealthsalogan.blogspot.com/की नैतिक जिम्मेदारी नहीं है। आप किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने डॉक्टर से आवश्यक सलाह लेने का विनम्र अनुरोध करते हैं। हमारा उद्देश्य केवल आपको जानकारी प्रदान करना मात्र है। 

No comments:

Post a Comment

Comment for information

Angoor ke fayede अंगूर खाने के फायदे

अंगूर खाने के फायदे अंगूर में पर्याप्त मात्रा में कैलोरी, फाइबर और विटामिन सी और ई पाए जाते हैं।अंगूर के लाजवाब स्वाद से तो हम सभी परिचित है...