करेला को सभी घरों में सब्जी के रूप में खाया जाता है। यह स्वाद में कड़वा लगता है लेकिन यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक है।आइए जानते हैं करेला से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में…….
करेला में फास्फोरस पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। यह कफ,कब्ज और पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करता है। इसके सेवन से भोजन का पाचन अच्छी से होता है और भूख भी अच्छी तरह से लगती है।
यदि आप अस्थमा से पीड़ित हैं तो आपके लिए करेला फायदेमंद होगा दमा रोग में करेला का बिना मसाले वाली सब्जी खाने से लाभ मिलता है।
करेला पेट संबंधी समस्या में फायदमंद
![]() |
करेला के फायदे |
पेट में गैस बनने और अपच होने पर करेला बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें करेला के जूस को पीने से लाभ मिलता है।
करेला लिवर के लिए फायदेमंद
![]() |
| करेला के फायदे |
करेला का जूस पीने से लीवर मजबूत होता है और लीवर की सभी समस्याएं दूर हो जाती है। करेला जूस प्रतिदिन पीने से लाभ मिलेगा । करेला जूस से पीलिया में भी लाभ मिलता है।
करेला की पत्तियों या करेले को पानी में उबालकर इसका सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ता है और इससे किसी भी प्रकार का संक्रमण ठीक हो जाता है।
करेला उल्टी,दस्त या हैजा में फायदेमंद
![]() |
| करेला के फायदे |
उल्टी-दस्त या हैजा होने पर करेले का जूस में काला नमक मिलाकर पीने से तुरंत आराम मिलता है । एसिटिक समस्या होने पर भी दो चम्मच करेले का जूस पानी में मिलाकर पीने से लाभ होता है।
लकवा या पैरालिसिस में करेला बहुत फायदेमंद होता है । इसमें कच्चा करेला खाना चाहिए।
करेला खून साफ करता है
करेला खून को साफ करता है। मधुमेह में यह बेहद असरदार माना जाता है। मधुमेह में एक चौथाई कप करेले का जूस इतना ही गाजर का जूस । दोनों को एक साथ मिलाकर पीने से लाभ मिलेगा।
खूनी बवासीर में करेला बहुत ही लाभदायक होता है । एक चम्मच करेला के जूस में आधा चम्मच शक्कर मिलाकर पीने से आराम मिलता है।
किडनी की समस्या में करेला का उबला पानी या करेला का जूस दोनों ही बहुत फायदेमंद होता है। यह किडनी को एक्टिव करता है और हानिकारक तत्वों को शरीर से बाहर निकालता है।
गठिया और हाथ पैर में जलन होने पर करेला का जूस मालिश करने से लाभ मिलेगा।
मुहासे को ठीक करता है करेला
![]() |
करेला के फायदे |
मुहासे ठीक करने के लिए नींबू के जूस के साथ करेला के जूस को चेहरा पर लगाने से मुंहासे ठीक हो जाता है और इससे त्वचा संबंधी रोग भी नहीं होता है।
अस्वीकरण(Disclaimer)
इस जानकारी की सटीकता संबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर संभव प्रयास किया गया है ।हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी https://healthiswealthsalogan.blogspot.com/ की नहीं है । आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से आवश्यक सलाह करें ।हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया करना मात्र है।












No comments:
Post a Comment
Comment for information