Thursday, February 13, 2020

Blood pressure ko control kaise kare | ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के उपाय


Blood pressure ko control kaise kare

Blood pressure ko control kaise kare,ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के उपाय
Blood pressure

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के उपाय


यदि समय रहते हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन को कंट्रोल नहीं किया गया तो यह हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसे खतरनाक बीमारियों का कारण बन सकता है। आइए जानते हैं इसके लक्षण के बारे में, इसके क्या कारण हैं और कैसे करें इसे कंट्रोल।

हाई ब्लड प्रेशर और हाइपरटेंशन जैसे रोग से 10 में से 5 लोग परेशान है। अगर समय रहते इसे कंट्रोल नहीं किया गया तो यह हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसे खतरनाक बीमारियों का कारण बन सकता है। हम अच्छी तरह से जानते है कि हाइपरटेंशन को साइलेंट किलर माना जाता है। क्योंकि आप इस बीमारी के साथ बिना जाने सालों रह सकते है। यानि इस बीमारी का पता चलते-चलते हम इसके गिरफ्त चुके रहते हैं। इसके ऐसे लक्षण होते है जिन्हें हम बिल्कुल भी नोटिस नहीं कर पते हैं। हाइपरटेंशन हाई ब्लड प्रेशर का मेडिकल टर्म है। इसका मलतब है कि दोनों एक ही रोग है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की एक रिपोर्ट के अनुसार प्रसंस्कृत खाद्य उद्योग की तेजी से बढ़ोत्तरी के कारण लोगों में हाई ब्लड प्रेशर तेजी से हो रहा है। दुनियाभर में अधिक डिब्बाबंद खाना और अधिक नमक वाला खाना खाने से हाई ब्लड प्रेशर का शिकार हो रहे हैं।

ब्लड प्रेशर और हाइपरटेंशन क्या है?


जब हमारी नसों में ब्लड का प्रेशर अचानक से बढ़ जाता है यही हाई ब्लड प्रेशर कहलाता है। नार्मल ब्लड प्रेशर 120 से अधिक 80 मिमी होता है। अगर ये बढ़कर 120 से अधिक 80 मिमी हो जाए तो समझ लें कि आपका ब्लड प्रेशर बढ़ गया है।

हाई ब्लड प्रेशर होने का कारण


हाई ब्लड प्रेशर के कई कारण हो सकते है। जैसे कि आपकी उम्र का बढ़ना, खराब लाइफस्टाइल, अनुवांशिक कारण, स्मोकिंग, अधिक वजन होना, अधिक तनाव हो सकता है...

शराब का प्रयोग Alcohol use

Blood pressure ko control kaise kare
Blood pressure

अधिक शराब पीने से ब्लड प्रेशर बढ़ जाता हैं।

गर्भ निरोधक गोलियाँ Birth control pills


कुछ महिलाएँ जो गर्भनिरोधक गोलियाँ लेती हैं उनमें ब्लड प्रेशर बढ़ जाता हैं।

व्यायाम (शारीरिक निष्क्रियता) की कमी Lack of exercise (physical inactivity)


एक गतिहीन जीवन शैली मोटापा के कारन ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है।

दवाएँ Medications


कुछ दवाएँ जैसे एम्फ़ैटेमिन (उत्तेजक) , आहार की गोलियाँ और ठंड और एलर्जी के लिए इस्तेमाल की जाने वाली कुछ दवाएँ ब्लड प्रेशर को बढ़ाती है।

धूम्रपान Smoking


जो लोग धूम्रपान करते हैं उन्हें हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है।

अधिक वजन या मोटापा Overweight or obesity

 
ज्यादा मोटे लोगों में हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है।

तनाव Tension


तनाव में रहने से या मानसिक अशांति से हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है।

हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण


हाई ब्लड प्रेशर एक साइलेंट किलर बीमारी है। जिसके कारण इसके लक्षण पहले से नजर नहीं आते है। सिगदर्द होना, नाक से खून बहना, सांसों की कमी होना जैसे लक्षण नजर आते है। इसे समय नहीं दिखाए तो आपको हार्ट अटैक या स्ट्रोक सकता है।

हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए करें इन फूड्स का सेवन


हरी पत्तियाँ Green leaves


हरी पत्तियों में पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जोकि आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में काफी मदद करता है। इसलिए आप अपनी डाइट में पालक, साग, चुकंदर साग आदि सब्जियाँ शामिल कर सकते हैं।

हर्ब्स Herbs


हर्ब्स में नाइट्रिक ऑक्साइड पाया जाता है जो आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसलिए आप अपनी डाइट में तुलसी, इलायची, रोज़मेरी शामिल कर सकते है।

दूध-दही Milk and Curd


कैल्शियम से भरपूर और लो फैट वाली चीजें भी आपको ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करेगी।

ओटमील (जई का आटा या जई का दलियाGrits or oatmeal)


लो-फैट, लो-सॉल्ट के साथ हाई फाइबर ओटमील में पाया जाता है। जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसलिए आप ब्रेकफास्ट में इसका सेवन कर सकते है।

केला Banana


केला में भरपूर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है।

अनार Pomegranate


अनार में ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के गुण होते हैं। यदि आप लगातार दो हफ्तों तक अनार के जूस का एक गिलास शाम के समय पीए। इससे आप ब्लड प्रेशर कंट्रोल कर सकते हैं।

चुकंदर sugar beets


चुकंदर में नाइट्रेट प्रचुर मात्रा में होता है इसे आप अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं। जिससे इसके एक गिलास जूस लेने के बाद एक ही घंटे में आप ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैं।

डार्क चाॅकलेट Dark chocolate


डार्क चॉकलेट में एंटीऑक्सीडेंट्स काफी मात्रा में होता है, जिसे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। 'डार्क चॉकलेट' शरीर में उसी तरह से असर करता है, जैसे ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए ली जाने वाली कोई दवा असर करती है। इसलिए आप डार्क चाॅकलेट से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते है

लहसुन Garlic


इसमें हाई ब्लड प्रैशर को ठीक करने के बहुत गुण पाए जाते है। लहसुन का सेवन करने से भी ब्लड प्रैशर कंट्रोल कर सकते है। 

अस्वीकरण (Disclaimer)
इस जानकारी की सटीकता, प्रासंगिकता और वास्तविकता को सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया गया है। हालांकि, यह https: / / healthiswealthsalogan. blogspot. com / की नैतिक जिम्मेदारी नहीं है। आप किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने डॉक्टर से आवश्यक सलाह लेने का विनम्र अनुरोध करते हैं। हमारा उद्देश्य केवल आपको जानकारी प्रदान करना है। 

No comments:

Post a Comment

Comment for information

Angoor ke fayede अंगूर खाने के फायदे

अंगूर खाने के फायदे अंगूर में पर्याप्त मात्रा में कैलोरी, फाइबर और विटामिन सी और ई पाए जाते हैं।अंगूर के लाजवाब स्वाद से तो हम सभी परिचित है...