![]() |
| अपने दांतों को मोतियों के जैसा चमकाए |
यदि आप चाहते हैं कि आपका दांत मोतियों के जैसा चमके तो आप उन्हें घरेलू उपाय से चमका सकते है। सफेद और मोतियों जैसे दांत आपके व्यक्तित्व में चार चाँद लगा देगा। लेकिन आपकी लापरवाही के कारण दांत पीले हो जाते हैं। यदि आप अत्यधिक मीठा खाते हैं। कोल्ड ड्रिंक पीते हैं और तम्बाकू खाते हैं। तो आपके दांत पीले हो जाएंगे। इसके अलावा। शराब पीने और दांतों को ठीक से साफ न करने से भी आपके दांत पीले हो सकते हैं। दांतों का पहला रोग उन पर पीली परत के रूप में जमता कचरा ही होता है। ये पीलापन ब्रश करने से ठीक नहीं होता। यह टार्टर कीटाणुओं के घर की तरह होता है। रॉकलैंड हॉस्पिटल की डॉ़ लिपिका सेठी कहती हैं। 'डेंटल क्लीनिंग को लेकर लोगों के मन में एक ग़लत धारणा है कि इससे दांत कमजोर पड़ते हैं। इससे तो हड्डी गलाने वाले कीटाणु समाप्त हो जाते हैं। दांतों की सफाई में पेस्ट या मंजन का कोई खास रोल नहीं होता। केवल ब्रश से भी दांतों की अच्छी तरह सफाई की जा सकती है। दांतों की सफाई सॉफ्ट ब्रश से आराम-आराम से करें। आपके दांत साफ रहेंगे।' अगर आप दांत साफ करना चाहते हैं तो कुछ घरेलू उपाय हैं जो आपके दांत को मोतियों की तरह चमका सकता है। आइए इसे हम जानते है
हल्दी पाउडर और पानी दांतों को साफ कर सकता है
आधा चम्मच हल्दी की पाउडर। इसमें कुछ बूंदें पानी मिलाएँ और पेस्ट बनाएँ। अब इस पेस्ट को टूथब्रश में लगायें और अपने दांतों को साफ़ करें। आपके दाँत मोती की तरह चमकने लगेंगे।
नीम्बू का रस,नमक और सरसों का तेल दांतों को साफ कर सालता है
नींबू के रस में नमक और एक बूंद सरसों का तेल मिलाएँ और ब्रश की मदद से दांतों को ब्रश करें। यह दांतों को चमक देने का एक सफल तरीका है।हल्दी पाउडर और पानी दांतों को साफ कर सकता है
आधा चम्मच हल्दी की पाउडर। इसमें कुछ बूंदें पानी मिलाएँ और पेस्ट बनाएँ। अब इस पेस्ट को टूथब्रश में लगायें और अपने दांतों को साफ़ करें। आपके दाँत मोती की तरह चमकने लगेंगे।
बेकिंग सोडा दांतों को साफ कर सालता है
बेकिंग सोडा जो आपके रसोई में मिल जाएगा। इससे भी आपके दांतों का पीलापन दूर हो सकता है। आप चाहें तो बेकिंग सोडा को अपने दांतों पर रगड़ सकते हैं या आप इसे टूथब्रश से ब्रश कर सकते हैं। आप इसमें नमक भी मिला सकते हैं। यह आपके पीले दांतों को मोतियों की तरह चमकाएगा। जो आपके व्यक्तित्व में चार चांद लगा देगा।सेब का सिरका (Apple vinegar) आपके दांतों का पीलापन हटा सकता है
सेब का सिरका आपके दांतों का पीलापन हटा सकता है और आपको सफेद और चमकदार मुस्कान दे सकता है। बस लगभग एक कप पानी में आधा चम्मच सेब का सिरका लें और अपने टूथब्रश की सहायता से दांतों पर इससे तब तक ब्रश करें। जब तक आपके दांत पूरी तरह से साफ न हो जाएँ। दांतों के दाग हटने के साथ ही धीरे-धीरे आपके दांतों पर चमक भी आ जाएगी।![]() |
| अपने दांतों को मोतियों के जैसा चमकाए |
सेब का सिरका इस्तेमाल करते समय इन बातों ध्यान दें:
सेब का सिरका इस्तेमाल करते समय बॉटल को अच्छी तरह से हिलाएँ। इसक़ो हिलने के बाद ही इस्तेमाल करें। इसका इस्तेमाल बगैर पानी में घोले करना हानिकारक हो सकता है। क्योंकि यह प्राकृतिक अम्ल है। यानी यह एसिडिक नेचर का है। इसका अत्यधिक प्रयोग करने न करे। दिन में एक बार से ज़्यादा इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।केले के छिलका आपके दांतों को सफेद। चमकदार बना सकता है।
अगर आपके दांत अपनी नेचुरल चमक खो चुके हैं और आप इसे साफ करना चाहते हैं तो केले के छिलका का ये उपाय आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। केले के छिलके को दांतों पर रगड़ें। दिन में दो बार ऐसा करें। एक सप्ताह तक ऐसा करने से आपका दन्त मोतियों के जैसा चमकने लगेगा।संतरे के पाउडर (Orange powder) आपके दातो को साफ कर सकता है
संतरे के पाउडर से भी आप अपने दांत को साफ कर सकते हैं। ब्रश करने के बाद इस पाउडर से दांतों को हल्के हाथों से मसाज करें।नींबू का रस दांतों को साफ सकता है
एक गिलास पानी में आधा नींबू का रस मिलाएँ। इसमें रातभर दातुन को रखकर छोड़ दें। सुबह इसी दातुन का इस्तेमान करें। इससे दांतों का पीलापन समाप्त हो जाएगा। अगर प्रतिदिन दातुन नहीं कर सकते हो तो सप्ताह में एक दिन दातुन अवश्य करें। इससे दांत और मसूड़े स्वस्थ व मजबूत भी होते हैं।तेज पत्ता दांतों को साफ कर सकता है
सूखा तेज पत्ता बारीक पीस लें। हर तीसरे दिन एक बार इससे मंजन करने से दांत चमकेंगे।नींबू के छिलके दांतों को साफ कर सकते है
खाना खाने के बाद नींबू के छिलके से दांतों को रगड़ें। इस तरीके को भी आप हफ्ते में दो से तीन बार कर सकते हैं। ध्यान रखें कि दातों के ऊपर छिलका रगड़े जबड़ों के बीच में नहीं। ऐसा करने से दांत खट्टे हो जाएंगे और आपको खाना खाने में दिक्कत होगी। यदि आप नींबू को दांतों पर नहीं रगड़ना चाहते तो इसके रस से कुल्ला करे इसके लिए एक चम्मच नींबू के रस में उतनी ही मात्रा में पानी मिलाएँ। इस मिक्चर से रोज़ खाना खाने के बाद कुल्ला करें। इससे दांतों का पीलापन दूर होने के बाद सांसों की बदबू भी चली जाएगी।दांतों को नीम के दातुन से साफ कर सकते है
नीम हमेशा से ही दांतों को साफ करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टी की वजह से ये दांतों को सभी रोगों से दूर भी रखता है। पीलापन हटाने के लिए नीम की दातून से दांत साफ करें।
अस्वीकरण(Disclaimer) इस जानकारी की सटीकता, प्रासंगिकता और वास्तविकता को सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयासकिया गया है। हालांकि, यह https://healthiswealthsalogan.blogspot.com/ की नैतिक जिम्मेदारी नहीं है। आप किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने डॉक्टर से आवश्यक सलाह लेने का विनम्र अनुरोध करते हैं। हमारा उद्देश्य केवल आपको जानकारी प्रदान करना है।
अस्वीकरण(Disclaimer) इस जानकारी की सटीकता, प्रासंगिकता और वास्तविकता को सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयासकिया गया है। हालांकि, यह https://healthiswealthsalogan.blogspot.com/ की नैतिक जिम्मेदारी नहीं है। आप किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने डॉक्टर से आवश्यक सलाह लेने का विनम्र अनुरोध करते हैं। हमारा उद्देश्य केवल आपको जानकारी प्रदान करना है।


No comments:
Post a Comment
Comment for information