Friday, January 31, 2020

ऐश्वर्या रॉय बच्चन और प्रेम कहानी की दिलचस्प बातें।

ऐश्वर्या रॉय बच्चन के जीवन की दिलचस्प बातें,ऐश्वर्या रॉय
ऐश्वर्या रॉय

https://www.youtube.com/watch?v=MdgGBxxqNv0

ऐश्वर्या राय बच्चन को एस के नाम से भी जाना जाता है। यह भारतीय सिनेमा की एक प्रमुख अभिनेत्री हैं।इन्होंने  1994 में मिस इंडिया प्रतियोगिता के उप विजेता रहने के बाद उसी साल विश्व सुंदरी प्रतियोगिता जीती थी। ऐश्वर्या राय ने हिंदी के अलावा तेलुगू तमिल बंगाली और अंग्रेजी फिल्मों में भी काम किया है। इनका जन्म 1 नवंबर 1973 को मंगलौर कर्नाटक में हुआ था।इनकी ऊंचाई 165 सेंटीमीटर है। उन्होंने 2007 में अभिषेक बच्चन से  शादी कर ली।
ऐश्वर्या रॉय बच्चन के जीवन की दिलचस्प बातें,ऐश्वर्या रॉय
ऐश्वर्या रॉय
इन्हें एक बेटी आराध्या बच्चन है।ऐश्वर्या राय के पिता का नाम कृष्णराज राय जो मैरीन इंजीनियर हैं और माता का नाम वृंदा राय जो एक लेखिका है। एक बड़ा भाई है जिसका नाम आदित्य राज है। ऐश्वर्या राय की प्रारंभिक शिक्षा हैदराबाद में हुई।बाद में इनका परिवार मुंबई आकर बस गया।मुंबई में उन्होंने सांताक्रूज स्थित आर्य विद्या मंदिर और बाद में डीजी रूपारेल कॉलेज माटुंगा में पढ़ाई की ।पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने मॉडलिंग भी किया।उनको पहली बार मॉडलिंग का प्रस्ताव कैमलिन कंपनी की ओर से तब मिला जब वे नवीं कक्षा की छात्रा थी । इसके बाद यह कोक और पेप्सी के लिए विज्ञापन किया । 1994 में मिस वर्ल्ड बनने के बाद उनकी मांग काफी बढ़ गई और इन्हें कई फिल्मों के प्रस्ताव मिलें।1999 ऐश्वर्या राय बॉलीवुड सितारे सलमान खान के साथ डेटिंग की । उनका संबंध मीडिया में तब तक छाया रहा जब तक 2001 में वे एक दूसरे से अलग नहीं हो गए। संबंध विच्छेद के कारण के रूप में ऐश्वर्या ने सलमान के दुरुपयोग मौखिक रूप से शारीरिक और भावनात्मक बेवफाई और अपमान के आरोप लगाए। वर्ष 2009 में टाइम्स ऑफ इंडिया के एक लेख के अनुसार सलमान ने कहा कि यह सच नहीं है। इनको कई पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। जैसे फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार
ऐश्वर्या रॉय बच्चन के जीवन की दिलचस्प बातें,ऐश्वर्या रॉय
ऐश्वर्या रॉय

2003 में फिल्म देवदास के लिए मिला और 2000 में हम दिल दे चुके सनम,अंतरराष्ट्रीय फिल्म अकादमी पुरस्कार सर्वश्रेष्ठअभिनेत्री पुरस्कार सन 2003 में देवदास और सन 2000 में हम दिल दे चुके सनम के लिए और जी सिने पुरस्कार सन 2000 लक्स वर्ष का चेहरा पुरस्कार
ऐश्वर्या रॉय बच्चन के जीवन की दिलचस्प बातें,ऐश्वर्या रॉय

ऐश्वर्या रॉय

हम दिल दे चुके सनम के लिए दिया गया।

ऐसे हुआ प्रेम कहानी की शुरुआत



यह कहानी उस समय की है जब सलमान खान 1997 बॉलीवुड के सुपरस्टार हो गए थे और ऐश्वर्या राय मिस वर्ल्ड खिताब जीतने के बाद बॉलीवुड में कदम रखा था। सलमान का दिल उन दिनों सोमी अली के लिए धड़कता था। उन दिनों सोमी अली के लिए सलमान का दिल धड़कता था। फ़िल्मी मैगजीन के छपी खबरों के अनुसार सलमान सोमी अली के लिए काफी सीरियस थे। वे सोमी अली से शादी करना चाहते थे। लेकिन उसी वक्त सलमान की नजर ऐश्वर्या राय पर पड़ी और सलमान का दिल शोमी को छोड़ ऐश्वर्या राय के लिए धड़कने लगा इसका पता सलमान को भी नहीं चला कि ऐसा कब हुआ। एक वेबसाइट पर दिए इंटरव्यू में सोमी ने कहा कि ऐश्वर्या की वजह से उनका और सलमान का रिश्ता टूट गया। रिश्ता टूटने से सोमी इतना आहत हुई कि वह भारत को छोड़ कर अमेरिका चली गई। फ़िल्म जोश में काम करने से सलमान ने मना कर दिया क्योंकि इस में उनका किरदार ऐश के भाई का था।

सलमान ने की ऐश्वर्या की मदद

सलमान ऐश्वर्या का कैरियर बनाने के लिए कई प्रोड्यूसर से उनकी सिफारिश की सलमान की वजह से ही ऐश्वर्या राय को हम दिल दे चुके सनम जैसी बड़ी फ़िल्म मिली सलमान खान के दोस्त संजय लीला भंसाली ने ऐश्वर्या राय को इस फ़िल्म में ब्रेक दिया। यही वह फ़िल्म थी जहाँ से दोनों की प्रेम कहानी शुरुआत हुआ। फ़िल्म के शूटिंग के साथ दोनों एक दूसरे के करीब आने लगे। दोनों एक दूसरे के प्यार में मानो डूब गए। इस फ़िल्म में दोनों की शानदार केमिस्ट्री हुई जिसका कारण दोनों की बेपनाह मोहब्बत माना गया।

ऐश्वर्या को सलमान के दोस्त भाभी कहते थे

ऐश्वर्या धीरे-धीरे सलमान के ज़िन्दगी में आने लगी और उनके परिवार के करीब भी आने लगी। सलमान के दोस्त ऐश्वर्या को भाभी कहकर पुकारते थे। हालांकि कई मैगजीन में छपी खबरों के मुताबिक इस रिसता से ऐश के पिता खुश नहीं थे और सलमान से दूरी बनाने के लिए कहते थे। इससे ऐश नाराज हो कर घर छोड़ कर अलग रहने लगी।

ऐसे टूटा दोनों का रिश्ता


एक दिन आधी रात को सलमान ऐश्वर्या के घर पहुंच गए और उनका दरवाजा जोर-जोर से पीटने लगे। सलमान ने उन्हें 19 वीं मंजिल से कूदने की भी धमकी दी और सुबह 3:०० बजे तक दरवाजा को पीटते रहे। दरवाजा पीटते-पीटते उनका हाथ जख्मी हो गया। लेकिन घर का दरवाजा सुबह 6:०० बजे खुला। सलमान की हंगामे की पीछे की वजह यह बताई जाती है कि वे ऐश्वर्या से शादी करना चाहते थे। लेकिन ऐश्वर्या शादी करना नहीं चाहती थी क्योंकि उस समय ऐश्वर्या कामयाबी की सीढ़ियों पर चढ रही थी। इस घटना के बारे में सालों के बाद सलमान ने खुद एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में कबूला था कि वे ऐश्वर्या के घर गए थे। बाद में यह भी खबर आई कि ऐश्वर्या के पिता ने सलमान के खिलाफ थाने में केस भी दर्ज कराया था। इन सारी खबरों से सलमान की काफी बेज्जती भी हुई। इस घटना के बाद धीरे-धीरे सलमान और ऐश्वर्या के बीच दूरी बढ़ती गई। इसी बीच सोमी अली के फोन सलमान के पास आया उनके पिता का ऑपरेशन होने वाला है और सलमान ऐश्वर्या को बिना बताए अमेरिका चले गए। जब ऐश को यह पता चला तो वह काफी नाराज हुई और उन्होंने इस रिश्ता को खत्म करने का फैसला कर लिया। इसके बाद सलमान ने एक और हंगामा किया। जिससे इनके रिश्ते के अंत पर मुहर लग गई। खबरों के मुताबिक सलमान ने ऐश्वर्या की फ़िल्म कुछ ना कहो के सेट पर हंगामा किया। इस फ़िल्म के हीरो अभिषेक बच्चन थे। सलमान ने उनकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद 2002 में एक अवॉर्ड फंक्शन में ऐश्वर्या फैक्चर हाथों के साथ पहुंची। उनकी हालत देखकर लोगों ने यही अंदाजा लगाया कि सलमान ने उनके साथ मारपीट की है। कुछ सालों के बाद एक मैगजीन को इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने कहा कि सलमान ने उनके साथ मारपीट किया था। उन्होंने कहा कि जब सलमान का फोन रिसीव नहीं करती तो वह उनके साथ मारपीट करते हैं। इस तरह से एक लव स्टोरी का अंत हो गया।

No comments:

Post a Comment

Comment for information

Angoor ke fayede अंगूर खाने के फायदे

अंगूर खाने के फायदे अंगूर में पर्याप्त मात्रा में कैलोरी, फाइबर और विटामिन सी और ई पाए जाते हैं।अंगूर के लाजवाब स्वाद से तो हम सभी परिचित है...